अक्टूबर में 5330 करोड़ रुपये गिर कर 95380 करोड़ रुपये वसूला गया GST

Updated at : 01 Nov 2019 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
अक्टूबर में 5330 करोड़ रुपये गिर कर 95380 करोड़ रुपये वसूला गया GST

नयी दिल्ली : वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह अक्टूबर में 5,330 गिरकर 95,380 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1,00,710 करोड़ रुपये था. सरकार की ओर से जारी किये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. यह लगातार तीसरा महीना है, जबकि जीएसटी की वसूली एक लाख करोड़ रुपये से नीचे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह अक्टूबर में 5,330 गिरकर 95,380 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1,00,710 करोड़ रुपये था. सरकार की ओर से जारी किये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. यह लगातार तीसरा महीना है, जबकि जीएसटी की वसूली एक लाख करोड़ रुपये से नीचे है. सितंबर में जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये था.

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2019 में कुल जीएसटी संग्रह 95,380 करोड़ रुपये रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,582 करोड़ रुपये, राज्य जीएएसटी (एसजीएसटी) 23,674 करोड़ रुपये, समन्वित जीएसटी (आईजीएसटी) 46,517 करोड़ रुपये (इसमें 21,446 करोड़ रुपये आयातित माल से प्राप्त हुए) और उपकर का हिस्सा 7,607 करोड़ रुपये (774 करोड़ रुपये आयात पर) रहा. बयान में कहा गया है कि सितंबर महीने के लिए 30 अक्टूबर तक कुल 73.83 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न (स्व आकलन वाले रिटर्न का संक्षिप्त विवरण) दाखिल दाखिल किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola