फसल के नुकसान का बीमा भुगतान नहीं करने पर दो इंश्योरेंस कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2019 7:05 PM

विज्ञापन

जींद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल के नुकसान का बीमा नहीं दिये जाने पर शहर थाना पुलिस ने कृषि विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी की शिकायत पर दो बीमा कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है. कृषि विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी नवनीत सिंह ने पुलिस […]

विज्ञापन

जींद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल के नुकसान का बीमा नहीं दिये जाने पर शहर थाना पुलिस ने कृषि विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी की शिकायत पर दो बीमा कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है. कृषि विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी नवनीत सिंह ने पुलिस को इस बाबत शिकायत की थी.

सहायक सांख्यिकी अधिकारी की ओर से दी गयी शिकायत में बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सीजन 2016 से रबी 2017 और 2018 तक जिला जींद में मैसर्स बजाज अलायंज बीमा कंपनी कार्यरत थी. खरीफ 2018 से अब तक एसबीआई जनरल बीमा कंपनी लिमिटेड कार्यरत है.

शिकायत के अनुसार, दोनों कंपनियों ने फसल खराब होने के कई मामलों में किसानों को बीमा की राशि नहीं दी. शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी द्वारा दोनों बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायत दी गयी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola