अमेरिका के प्रतिबंधों के बावजूद हुआवेई की आमदनी में हुई बढ़ोतरी

Updated:
विज्ञापन

शेनजेन : अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद चालू साल की पहली छमाही में हुआवेई की आमदनी में इजाफा हुआ है. कंपनी ने मंगलवार को अपनी आमदनी के आंकड़े जारी किये. हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से उसे आगामी महीनों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. अमेरिका ने मई में कंपनी […]

विज्ञापन

शेनजेन : अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद चालू साल की पहली छमाही में हुआवेई की आमदनी में इजाफा हुआ है. कंपनी ने मंगलवार को अपनी आमदनी के आंकड़े जारी किये. हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से उसे आगामी महीनों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. अमेरिका ने मई में कंपनी को सुरक्षा चिंताओं की वजह से अमेरिकी बाजार में काली सूची में डाल दिया था.

विज्ञापन

इसे भी देखें : एप्पल को पछाड़ हुआवेई बनी स्मार्टफोन बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी को इस वजह से काफी दबाव झेलना पड़ रहा है. यही नहीं, अमेरिका दुनिया के विभिन्न देशों पर कंपनी के दूरसंचार उपकरणों की खरीद रोकने को लॉबिंग कर रहा है. कंपनी ने बताया कि चालू साल के पहले छह महीने में उसका राजस्व 23.2 फीसदी बढ़कर 401.3 अरब युआन यानी 58.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ मार्जिन 8.7 फीसदी रहा. हुआवेई के चेयरमैल लियांग हुआ ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से कुछ ‘दिक्कतें’ आयी हैं, लेकिन कुल मिलाकर चीजें नियंत्रण में हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola