दुनियाभर में Nissan Motors के 10,000 कर्मचारी हो सकते हैं छंटनी के शिकार

Published at :24 Jul 2019 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
दुनियाभर में Nissan Motors के 10,000 कर्मचारी हो सकते हैं छंटनी के शिकार

टोक्यो : जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी निसान ने दुनियाभर में 10,000 पदों पर छंटनी की योजना बनायी है. जापानी मीडिया ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. कंपनी की यह कोशिश खुद को मुश्किलों से उबारना है. इससे पहले मई में निसान ने करीब 4,800 पदों पर कटौती की […]

विज्ञापन

टोक्यो : जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी निसान ने दुनियाभर में 10,000 पदों पर छंटनी की योजना बनायी है. जापानी मीडिया ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. कंपनी की यह कोशिश खुद को मुश्किलों से उबारना है. इससे पहले मई में निसान ने करीब 4,800 पदों पर कटौती की घोषणा की थी.

इसे भी देखें : 2020 तक शुरू हो सकता है निसान मोटर्स के पूर्व चीफ कार्लोस घोसन का ट्रायल

दरअसल, पिछले वित्त वर्ष में निसान का शुद्ध लाभ एक दशक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था. कंपनी ने अगले 12 महीने तक मुश्किल कारोबार परिदृश्य की बात कही है. कंपनी गुरुवार को पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी करेगी. निसान के प्रवक्ता ने कहा कि उससे पहले छंटनी से जुड़ी खबरों पर वह किसी तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे.

गौरतलब है कि अमेरिका एवं यूरोप में कंपनी के वाहनों की बिक्री में कमी और कंपनी पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की अचानक गिरफ्तारी एवं फ्रांस की साझीदार रेनो के साथ तनातनी के कारण निसान मुश्किलों का सामना कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola