पाकिस्तान को कतर से मिला तीन अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2019 8:14 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद/दोहा : नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को तेल के धनी कतर से तीन अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज मिला है. कतर के शासक अमीर शेख तमीम बिन हमाद ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान की यात्रा पूरी की है. उन्होंने पाकिस्तान के साथ व्यापार, धनशोधन रोधक और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने में […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद/दोहा : नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को तेल के धनी कतर से तीन अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज मिला है. कतर के शासक अमीर शेख तमीम बिन हमाद ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान की यात्रा पूरी की है. उन्होंने पाकिस्तान के साथ व्यापार, धनशोधन रोधक और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने में सहयोग का भरोसा दिलाया है. कतर चौथा ऐसा देश है, जो पिछले 11 महीने में पाकिस्तान की मदद को आगे आया है. पाकिस्तान भुगतान संकट से जूझ रहा है.

इसे भी देखें : अमेरिका ने आईएमएफ को दी सलाह, पाकिस्तान को सशर्त दिया जाए वित्तीय राहत पैकेज

पाकिस्तान की इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार बढ़ते भुगतान संतुलन संकट से बाहर निकलने का प्रयास कर रही है. इससे पहले चीन ने पाकिस्तान को जमा और वाणिज्यिक कर्ज के रूप में 4.6 अरब डॉलर दिये थे. सऊदी अरब ने पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर की नकदी और बाद में भुगतान पर 3.2 अरब डॉलर की तेल सुविधा उपलब्ध करायी थी.

संयुक्त अरब अमीरात ने भी पाकिस्तान को दो अरब डॉलर नकद की मदद दी थी. कतर की ओर से पाकिस्तान को वित्तीय मदद की घोषणा उसके विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने की. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के वित्तीय सलाहकार डॉ अब्दुल हफीज शेख ने ट्वीट कर कतर से वित्तीय मदद मिलने की पुष्टि की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola