ePaper

लार्सन एंड टुब्रो ने माइंडट्री के 8.86 लाख शेयर खरीदे, 26.48 फीसदी पर पहुंची हिस्सेदारी

Updated at : 16 May 2019 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
लार्सन एंड टुब्रो ने माइंडट्री के 8.86 लाख शेयर खरीदे, 26.48 फीसदी पर पहुंची हिस्सेदारी

नयी दिल्ली : ढांचागत परियोजना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने खुले बाजार से माइंडट्री के 8.86 लाख शेयरों की खरीदारी की है. इस खरीदारी के बाद मध्यम आकार की आईटी कंपनी में लार्सन एंड टुब्रो की हिस्सेदारी बढ़कर 26.48 फीसदी पर पहुंच गयी. माइंडट्री ने नियामकीय जानकारी में कहा है कि लार्सन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ढांचागत परियोजना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने खुले बाजार से माइंडट्री के 8.86 लाख शेयरों की खरीदारी की है. इस खरीदारी के बाद मध्यम आकार की आईटी कंपनी में लार्सन एंड टुब्रो की हिस्सेदारी बढ़कर 26.48 फीसदी पर पहुंच गयी. माइंडट्री ने नियामकीय जानकारी में कहा है कि लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने 16 मई, 2019 को 10 रुपये अंकित मूल्य वाले कंपनी के आठ लाख, 86 हजार, 438 शेयरों का अधिग्रहण किया है.

इसे भी देखें : L&T ने 3,210 करोड़ रुपये में MindTree के 20% शेयर खरीदे

इस सौदे के बाद माइंडट्री में एल एंड टी की शेयरधारिता बढ़कर 26.48 फीसदी पर पहुंच गयी है। ताजा सौदा 979.81 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ है. एल एंड टी ने इस महीने की शुरुआत में माइंडट्री में केफे काफी डे और वीजी सिद्धार्थ की करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर दिया था. यह सौदा एकमुश्त ब्लॉक के तौर पर 3,210 करोड़ रुपये में किया गया. उसके बाद से ही कंपनी शेयर बाजार से खरीदारी कर रही है.

इसके बाद मंगलवार को भी एल एंड टी ने खुले बाजार से माइंडट्री के शेयरों की खरीदारी की थी. एल एंड टी की योजना माइंडट्री में 66 फीसदी तक हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की है. इसके लिए कंपनी 10,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola