जापान की अदालत ने कार्लोस घोसन की हिरासत अवधि 22 अप्रैल तक बढ़ायी

Updated:
विज्ञापन

तोक्यो : जापान की एक अदालत ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में फंसे निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन की हिरासत अवधि शुक्रवार को बढ़ा दी. अब घोसन 22 अप्रैल तक हिरासत में रहेंगे. घोसन (65) को तब तक तोक्यो के एक हिरासत केंद्र में रखा जायेगा, जब तक कि एजेंसियां या तो उन्हें रिहा […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान की एक अदालत ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में फंसे निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन की हिरासत अवधि शुक्रवार को बढ़ा दी. अब घोसन 22 अप्रैल तक हिरासत में रहेंगे. घोसन (65) को तब तक तोक्यो के एक हिरासत केंद्र में रखा जायेगा, जब तक कि एजेंसियां या तो उन्हें रिहा नहीं कर दे या उन्हें फिर से गिरफ्तार नहीं कर ले.

विज्ञापन

इसे भी देखें : वित्तीय अनियमितता के आरोप में निसान मोटर के सीईओ कार्लोस घोसन गिरफ्तार

अभियोजन पक्ष जिसमें घोसन द्वारा निसान की राशि ओमान के एक वितरक को देने के आरोपों पर गौर कर रहा है. माना जा रहा है कि इस राशि का इस्तेमाल लग्जरी नाव खरीदने में किया गया था. वित्तीय अनियमितताओं को लेकर घोसन के खिलाफ जापान में पहले ही तीन मुकदमे चल रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola