महिलाओं के आयेंगे ''अच्छे दिन'',इनकम टैक्स में मिलेगी ज्यादा छूट

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार की पहली आम बजट 10 जून को आने वाली है. 16वीं लोकसभा की पहली आम बजट महिलाओं के लिए खुशखबरी ला सकती है. वित्त मंत्री अरुण जेटली वर्ष 2014-15 के आम बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए अच्छी खबर ला सकते हैं. सूत्रों हवाले से खबर है कि पुरुषों […]
नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार की पहली आम बजट 10 जून को आने वाली है. 16वीं लोकसभा की पहली आम बजट महिलाओं के लिए खुशखबरी ला सकती है. वित्त मंत्री अरुण जेटली वर्ष 2014-15 के आम बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए अच्छी खबर ला सकते हैं. सूत्रों हवाले से खबर है कि पुरुषों की तुलना में उनकी न्यूनतम इनकम टैक्स छूट 3.25 से 3.50 लाख रुपये तक की जा सकती है.
महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी मोदी सरकार अपनी पहली आम बजट में अच्छी खबर ला सकती है. सरकार बुजुर्गों को इनकम टैक्स में छूट सीमा 65 से घटाकर 60 साल करने पर विचार कर रही है. बताते चलें की आम बजट के अलावे रेल बजट 7 जून को संसद में आना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




