निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन ने जमानत अर्जी खारिज किये जाने के खिलाफ की अपील

Updated:
विज्ञापन

टोक्यो : निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन ने उनकी जमानत अर्जी खारिज किये जाने के फैसले को गुरुवार को चुनौती दी है. घोसन पर वित्तीय गड़बड़ियों के तीन आरोप हैं. वाहन क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी की 19 नवंबर की सनसनी‍खेज गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद से तोक्यो के हिरासत केंद्र में उनसे पूछताछ चल […]

विज्ञापन

टोक्यो : निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन ने उनकी जमानत अर्जी खारिज किये जाने के फैसले को गुरुवार को चुनौती दी है. घोसन पर वित्तीय गड़बड़ियों के तीन आरोप हैं. वाहन क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी की 19 नवंबर की सनसनी‍खेज गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद से तोक्यो के हिरासत केंद्र में उनसे पूछताछ चल रही है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : जापानी कार निर्माता कंपनी निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन पर लगा विश्वासघात का आरोप

घोसन पर अपने वेतन को कम करके बताने और निजी घाटे को कंपनी पर थोपने की कोशिश का आरोप है. इससे पहले 11 जनवरी को उन पर दो मामलों में औपचारिक तौर पर आरोप तय किये गये और उनकी जमानत अर्जी नामंजूर हो गयी. यहां तक कि उनके वकीलों ने भी स्वीकार किया है कि घोसन को सुनवाई पूरी होने तक जेल में रहना पड़ सकता है, जिसमें छह महीने तक का समय लग सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola