इराक संकट से घबराने की कोई जरूरत नहीं : मायाराम

नयी दिल्ली : इराक में अशांति के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के मद्देनजर सरकार ने आज कहा कि वह पूरे मामले पर निगाह रखे हुये है और इस बारे में घबराने का कोई कारण नहीं है. देश की लंबे-अवधि वाली कच्चे तेल की आपूर्ति स्थिर है. देश कच्चे तेल की अपनी […]
नयी दिल्ली : इराक में अशांति के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के मद्देनजर सरकार ने आज कहा कि वह पूरे मामले पर निगाह रखे हुये है और इस बारे में घबराने का कोई कारण नहीं है.
देश की लंबे-अवधि वाली कच्चे तेल की आपूर्ति स्थिर है. देश कच्चे तेल की अपनी कुल आवश्यकता का दो तिमाही कच्चा तेल आयात करता है. सरकार इराक संकट के बारे में सतर्क है. सउदी अरब के बाद इराक दूसरा सबसे बडा तेल आपूर्तिकर्ता देश है.
वित्त सचिव अरविंद मायाराम ने जिंस बाजार के समारोह के बाद यहां पत्रकारों से कहा, हम चौकस और सतर्क हैं. हमें उम्मीद है कि इराक संकट से उबर जायेंगे. इस संबंध में जहां तक भारत का सवाल है, तो इसमें घबराने का कोई कारण नहीं है .मुझे घबराने का कोई तत्काल कारण नहीं दिखाई देता. उन्होंने कहा कि देश के दीर्घकालिक तेल अनुबंध स्थिर हैं और तेल की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




