अगस्त में धीमी पड़ी बुनियादी ढांचा उद्योग की वृद्धि दर की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्ली : देश के बुनियादी ढांचा उद्योग की वृद्धि दर अगस्त महीने में धीमी पड़कर 4.2 प्रतिशत रह गयी, जो एक साल पहले इसी महीने में 4.4 फीसदी थी. कच्चा तेल और उर्वरक का उत्पादन घटने से उद्योग की वृद्धि दर धीमी पड़ी है. बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों में कच्चा तेल और उर्वरक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के बुनियादी ढांचा उद्योग की वृद्धि दर अगस्त महीने में धीमी पड़कर 4.2 प्रतिशत रह गयी, जो एक साल पहले इसी महीने में 4.4 फीसदी थी. कच्चा तेल और उर्वरक का उत्पादन घटने से उद्योग की वृद्धि दर धीमी पड़ी है. बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों में कच्चा तेल और उर्वरक क्षेत्र का उत्पादन एक साल पहले के मुकाबले क्रमश: 3.7 फीसदी और 5.3 फीसदी गिर गया. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : बुनियादी ढांचा उद्योग वृद्धि में गिरावट से बाजार की चाल सुस्त, सेंसेक्स में मामूली बढ़त

इसके अलावा, कोयला, प्राकृतिक गैस और बिजली उत्पादन में आलोच्य अवधि में क्रमश: 2.4 फीसदी, 1.1 फीसदी और 5.4 फीसदी वृद्धि दर्ज की गयी. एक साल पहले अगस्त माह में इन क्षेत्रों में क्रमश: 15.4 फीसदी, 4.2 फीसदी और 8.3 फीसदी वृद्धि रही थी.

रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात और सीमेंट क्षेत्र में भी वृद्धि दर्ज की गयी. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त की अवधि में बुनियादी ढांचा क्षेत्र की औसत वृद्धि 5.5 फीसदी रही. एक साल पहले इसी अवधि में क्षेत्र की वृद्धि तीन फीसदी रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola