दूरसंचार विभाग ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की ओर से जारी बैंक गारंटी को ‘ब्लैकलिस्ट'' किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 5:53 PM
नयी दिल्ली : दूरसंचार विभाग ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की ओर से जारी बैंक गारंटी को कालीसूची में डाल दिया है. यह बैंक एयरसेल समूह के लिए जारी कुछ बैंक गारंटी पर विभाग को भुगतान करने में नाकाम रहा. विभाग ने सभी दूरसंचार आॅपरेटरों और संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कड़े ज्ञापन में कहा गया है […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार विभाग ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की ओर से जारी बैंक गारंटी को कालीसूची में डाल दिया है. यह बैंक एयरसेल समूह के लिए जारी कुछ बैंक गारंटी पर विभाग को भुगतान करने में नाकाम रहा.
विभाग ने सभी दूरसंचार आॅपरेटरों और संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कड़े ज्ञापन में कहा गया है कि वे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की ओर से जारी बैंक गारंटी या बैंक गारंटी के नवीकरण को स्वीकार नहीं करें. नोट में कहा गया है कि स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक एयरसेल समूह की कंपनियों की ओर से जारी बैंक गारंटी को भुनाने में विफल रहा था. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का यह रुख भारत सरकार के साथ भरोसे और अनुबंध का गंभीर उल्लंघन है. इसी के मद्देनजर सभी को निर्देश दिया जाता है कि वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की ओर से जारी नयी बैंक गारंटी को सवीकार नहीं करें, न ही बैंक की ओर से किसी गारंटी के नवीकरण को स्वीकार किया जाये.
इस बारे में संपर्क करने पर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) द्वारा जारी आदेश के अनुसार दूरसंचार विभाग द्वारा गारंटी भुनाने की कार्रवाई के मामले में कुछ बैंक गॉरंटी का भुगतान हम नहीं कर सके. इस मामले में ऐसी बैंक गरंटी से जुड़ी राशि की जानकारी हासिल नहीं हुई है. इस बारे में एयरसेल से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










