सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 91 अंक चढा

Updated at : 02 Jun 2014 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 91 अंक चढा

मुंबई : कंपनियों के अच्छे मुनाफे के बीच कोषों और खुदरा निवेशकों की ताजा लिवाली के मद्देनजर बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 91 अंक चढा. लगातार दो दिन के नुकसान पर लगाम लगाते हुए सेंसेक्स 91.06 अंक या 0.38 प्रतिशत चढकर 24,308.40 पर पहुंच गया. सबसे अधिक बढोतरी पूंजीगत उत्पाद, […]

विज्ञापन

मुंबई : कंपनियों के अच्छे मुनाफे के बीच कोषों और खुदरा निवेशकों की ताजा लिवाली के मद्देनजर बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 91 अंक चढा.

लगातार दो दिन के नुकसान पर लगाम लगाते हुए सेंसेक्स 91.06 अंक या 0.38 प्रतिशत चढकर 24,308.40 पर पहुंच गया. सबसे अधिक बढोतरी पूंजीगत उत्पाद, सार्वजनिक उपक्रमों, तेल एवं गैस, रीयल्टी एवं बिजली क्षेत्र के शेयरों में हुई.

सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 338.75 अंकों का नुकसान हुआ. इसी तरह नैशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 25.35 अंक या 0.35 प्रतिशत चढकर 7,255.30 पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola