ePaper

Yash Kataria: कौन हैं भूमि पेडनेकर के बॉयफ्रेंड यश कटारिया, जिनके संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

Updated at : 07 Jul 2023 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
Yash Kataria: कौन हैं भूमि पेडनेकर के बॉयफ्रेंड यश कटारिया, जिनके संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को बीते दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया संग स्पॉट किया गया. कपल दोस्तों संग डिनर डेट पर निकले थे. जहां वो ट्विनिंग करते दिखाई दिए. आइये जानते हैं कौन है भूमि के मिस्ट्री मैन...

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को हैरान करती हैं. हालांकि इन-दिनों अदाकारा अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में है. बीते दिनों भूमि को एक बार फिर कथित बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया. यश भूमि की बहन समीक्षा पेडनेकर और अपने अन्य दोस्तों के साथ डिनर के लिए बाहर निकले थे. जहां भूमि और समीक्षा ने पैपराजी के लिए पोज दिया, वहीं यश ने कैमरों से दूर रहने की कोशिश की.

बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुई भूमि

डिनर आउटिंग में सभी ऑल ब्लैक लुक में नजर आये. भूमि ने थाई-हाई स्लिट वाली मिड-लेंथ ड्रेस पहनी हुई थी. उन्होंने एक जैकेट भी कैरी किया था. समीक्षा लेटेक्स शर्ट और मैचिंग पैंट में थी. यश भी ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में थे. कुछ दिनों पहले भूमि और यश को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. हालांकि दोनों पैपराजी को देखते ही अलग हो गये.

https://www.instagram.com/p/CuXSLk1gffI/?hl=en
कौन हैं यश कटारिया

यश एक बिल्डर है और इंडस्ट्री में उनके कई दोस्त हैं, जिसमें रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, भूमि, अर्जुन कपूर, आर्यन खान का नाम शामिल है. उनकी उम्र 28 साल है. . भूमि और यश की पहले भी कई तसवीरें एक साथ सामने आ चुकी हैं. हालांकि हर बार कपल कैमरे से बचने में कामयाब हो जाते थे. दोनों को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिसेप्शन में स्पॉट किया गया था.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद पहले एपिसोड पर विराट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे ही कहानी को…
शादी पर भूमि ने कही थी ये बात

2017 के एक इंटरव्यू में भूमि ने कहा था कि वह पहले कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं लेकिन तब वह भोली थीं. शादी के सवाल पर उन्होंने कहा था, ”सौभाग्य से, मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां हमें बताया गया था कि ‘जब तक आप सफल नहीं हो जाते तब तक आप शादी नहीं करेंगे.’ इसलिए, मुझ पर परिवार का कोई दबाव नहीं है, जब अच्छा लड़का मिल जाएगा, तब मैं शादी कर लूंगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि को हाल ही में सुधीर मिश्रा की फिल्म अफवाह में देखा गया था, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शारिब हाशमी और सुमीत व्यास भी थे. अब वह द लेडी किलर, मेरी पत्नी का रीमेक और भक्त में नजर आएंगी.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola