तमन्ना भाटिया संग अपने रिश्ते पर विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके प्यार में पूरी तरह पागल...
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Jul 2023 8:34 AM
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब जल्द ही वह वेब सीरीज 'कालकूट' में नजर आएंगे. जिसमें वह पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. इसी बीच एक्टर ने तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया.
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा के लिए साल 2023 अब तक शानदार रहा है, उनकी दो फिल्में दहाड़, लस्ट स्टोरीज 2 और कालकूट रिलीज हो चुकी हैं. वह अभिनेता जो ज्यादातर विलेन किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं, कालकोट में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगें. उनकी और तमन्ना भाटिया की रिलेशनशिप की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में है. स्टार्स ने सीक्रेंट डेटिंग करने के बाद अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की है. विजय ने तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वह न केवल खुश हैं बल्कि ‘उनके प्यार में पागल हैं.’ बता दें कि दोनों को पहली बार लस्ट स्टोरीज़ 2 में स्क्रीन पर एक साथ देखा गया था. उन्होंने नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी में सुजॉय घोष की लघु फिल्म ‘सेक्स विद द एक्स’ में अभिनय किया था.
अपनी एक्टिंग को लेकर विजय वर्मा ने खुलकर की बात
विजय वर्मा ने कहा कि एक कलाकार के रूप में वह केवल ध्यान आकर्षित करने में यकीन नहीं रखते, बल्कि उन्हें अपने किरदारों में डूब जाना पसंद है और ‘डार्लिंग्स’ में एक अत्याचारी पति या फिर ‘दहाड़’ में शांत सौम्य शिक्षक की छवि के पीछे छिपे एक सीरियल किलर की उनकी भूमिका इस बात का प्रमाण है. विजय ने प्राइम वीडियो पर आयी ‘दहाड़’ में सीरियल किलर की भूमिका के बारे में कहा, ‘‘मैं ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में यकीन नहीं रखता. मुझे लगता है कि यह किसी कलाकार का काम नहीं है. मैंने देखा कि मुझे एक आम इंसान के तौर पर उसकी भूमिका निभानी है. अगर मैं सामान्य से हटकर कुछ करता तो फिर मेरे आसपास के किरदार बेवकूफ दिखायी देते, जैसे कि वे कैसे नहीं देख पाए कि यह आदमी ठीक नहीं है?’’
फिल्म के हामी भरने के लिए ये है सबसे महत्वपूर्ण बातें
अभिनेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, उनके लिए किसी भी फिल्म या सीरीज में काम करने का सबसे बड़ा पैमाना उसकी कहानी और स्क्रिप्ट होती है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने आप को दोहरा नहीं सकता. मैं खुश हूं कि मेरे पास एक माध्यम है, एक दर्शक वर्ग है, जब तक लोग मुझे देखना चाहेंगे, मैं अच्छा काम करते रहना चाहता हूं.’’ पुणे के भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) से स्नातक करने वाले विजय वर्मा ने अभिनय की तुलना खेलों से करते हुए कहा कि क्रिकेट या फुटबॉल में जब किसी महान खिलाड़ी को देखते हो, तो ऐसा लगता है कि वे जो कर रहे हैं, उसमें उन्हें आनंद आ रहा है. उन्होंने कहा कि इसी तरह वह अभिनय से आनंद उठाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं.
कालकूट को लेकर क्या बोले विजय वर्मा
तेजाब हमले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी की कहानी वाली अपनी अगली वेब सीरीज ‘‘कालकूट’’ में एक सकारात्मक किरदार निभा रहे हैं. यह 27 जुलाई को जियोसिनेमा पर प्रसारित होगी. हैदराबाद के मारवाड़ी परिवार में पले-बढ़े विजय वर्मा ने कहा कि उन्होंने कई चीजें करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कहीं न कहीं लगता था कि वह अभिनय के लिए ही बने हुए हैं. वह बचपन में फिल्मों से ज्यादा कॉमिक किताबें पड़ना ज्यादा पसंद करते थे. उन्होंने पुणे में एफटीआईआई में चयन होने के बाद ही फिल्में देखना शुरू किया. उससे पहले वह एक कॉल सेंटर में काम करते थे. उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था. ‘कालकूट’ के अलावा वर्मा ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन, होमी अदजानिया की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ और सुजॉय घोष के निर्देशन वाली ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ फिल्म में दिखायी देंगे. फैंस इन सीरीज को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










