Tejas Twitter Review: पायलट बनकर कंगना रनौत ने जीता फैंस का दिल, जानिए कैसी लगी दर्शकों को फिल्म?

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Oct 2023 1:38 PM

विज्ञापन

फिल्म तेजस का ट्विटर पर रिव्यू आने लगे हैं. एक्स (ट्विटर) पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, तेजस मूवी समीक्षा - बढ़िया. कंगना रनौत बहुत अच्छा काम कर रही हैं. एक शक्तिशाली मैसेज दी. देशभक्ति भी बखूबी दिखाई गई है.

विज्ञापन

Tejas Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म तेजस लेकर चर्चा में है. सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित, तेजस एक एक्शन थ्रिलर है. कहानी भारतीय वायु सेना के पायलट तेजस गिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बंधकों को आतंकवादियों से छुड़ाने के मिशन पर है. ‘तेजस’ 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है. फिल्म में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर भी हैं. फिल्म का डॉयलाग ‘भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. इसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस फिल्म से मेकर्स और कंगना को काफी उम्मीद है. फिल्म के रिलीज होते ही इसे लेकर रिव्यूज आने लगे है. मीडिया यूजर्स इसपर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे है. चलिए बताते है आपको पब्लिक को मूवी कैसी लगी.

कंगना रनौत की फिल्म तेजस का ट्विटर रिव्यू

कंगना रनौत फिल्म तेजस के रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या में राम मंदिर गई थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने तसवीरें भी शेयर की. वहीं, फिल्म का ट्विटर रिव्यू आने लगे है. एक्स (ट्विटर) पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, तेजस मूवी समीक्षा – बढ़िया. कंगना रनौत बहुत अच्छा काम कर रही हैं. एक शक्तिशाली मैसेज दी. देशभक्ति भी बखूबी दिखाई गई है. एक्शन और इमोशन्स खूबसूरत हैं. स्क्रीन थोड़ी धीमी है लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छी फिल्म है. एक यूजर ने लिखा, मास्टरपीस. फिल्म में वीएफएक्स बहुत अच्छा है. कंगना रनौत एक और फिल्म में देशभक्ति की भावना जगाती है.फिल्म #Manikarnika #Queen #TanuWedsManuReturns की सफलता को दोहरा सकती है. जरुर देखिये!!! एक यूजर ने लिखा, तेजस रिव्यू: इस फिल्म में आग लगा रही हैं कंगना रनौत! उनका प्रदर्शन सशक्त और मार्मिक है और कहानी प्रेरणादायक और देशभक्तिपूर्ण है. पटकथा थोड़ी सख्त हो सकती है, लेकिन अकेले कंगना के लिए यह देखने लायक है.

तरण आदर्श ने तेजस को लेकर कही ये बात

तरण आदर्श ने तेजस को लेकर एक्स पर लिखा, ”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने ‘तेजस’ देखी… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने तेजस की एक विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया, जो नई दिल्ली में भारतीय वायुसेना सभागार में आयोजित की गई थी.. वायु सेना पायलट के रूप में कंगना रनौत अभिनीत, तेजस का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा द्वारा और निर्माण रोनी स्क्रूवाला द्वारा किया गया है… सिनेमाघरों में 27 अक्टूबर 2023 को…”

तेजस को मिला था स्टैंडिंग ओवेशन

भारतीय सशस्त्र बलों के लिए टीम द्वारा आयोजित तेजस की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान, फिल्म को सैनिकों से भारी प्यार और समर्थन मिला. सशस्त्र बलों और रक्षा दिग्गजों ने फिल्म के लिए स्टैंडिंग ओवेशन दिया. स्क्रीनिंग में कंगना के साथ सशस्त्र बलों के परिवार और दोस्त और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इसके अलावा, स्क्रीनिंग में कंगना और निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा के साथ-साथ भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी और उनकी पत्नी को भी एक ही फ्रेम में क्लिक किया गया.

Also Read: Tejas Box Office Collection Day 1:बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म तेजस कितना कमाएगी? जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

तनु वेड्स मनु 3 लेकर आ रही कंगना रनौत

वहीं, IMDb इंडिया के साथ बातचीत में कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “ठीक है, मेरे पास कुछ परियोजनाएं कतार में हैं. मैं विजय सेतुपति के साथ एक थ्रिलर शुरू कर रहा हूं, और नोटी बिनोदिनी नामक एक फिल्म भी फ्लोर पर जा रही है. और एक और फिल्म जिसका नाम तनु वेड्स मनु 3 है – वह भी हम शुरू कर रहे हैं. तो कुछ चीजें हैं जो पंक्तिबद्ध हैं.

Also Read: Katha Ankahee: इस खास शख्स ने रिवील कर दी आगे की कहानी, कथा-वियान की जिंदगी में आएगा तूफान!

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola