Gadar 2 और OMG 2 की बॉक्स ऑफिस टकराव पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिस चीज की बराबरी....
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Jul 2023 10:36 AM
Gadar 2 VS OMG 2: इन-दिनों हर तरफ दो फिल्में छाई हुई है. जिसमें पहली सनी देओल की फिल्म गदर 2 है, वहीं दूसरे अक्षय कुमार की ओएमजी 2 शामिल है. दोनों ही मूवीज 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब टकराव पर सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है. आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा...
Gadar 2 VS OMG 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. उसी दिन अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी थियेटर्स में आएगी. अब एक नये इंटरव्यू में सनी देओल ने अपनी फिल्म और ओएमजी 2 की टकराव पर चुप्पी तोड़ी है. सनी ने याद किया कि कैसे साल 2001 में आई उनकी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और आमिर खान-स्टारर ‘लगान- वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ एक ही समय पर रिलीज हुई थी. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग फिल्मों की तुलना क्यों करते हैं, जबकि उनके बीच कोई तुलना नहीं है. सब अपनी-अपनी जगह पर बेस्ट होता है.
गदर 2 और ओएमजी 2 पर क्या बोले सनी देओल
सनी देओल से इस साल बॉक्स ऑफिस पर होने वाले कई बड़े क्लैश के बारे में पूछा गया. जब गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 के टकराव पर अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया, तो अभिनेता ने कहा कि एक अच्छी फिल्म की तुलना दूसरों से नहीं की जानी चाहिए. एक्टर ने कहा, “गदर ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की, जबकि लगान ने बहुत कम कमाई की. मुझे समझ में नहीं आता कि लोग तुलना क्यों करते हैं – चाहे वह व्यवसाय से हो या संभावना के बिंदु से.
https://www.instagram.com/p/Cn3hlciJ39C/?hl=en
सनी देओल बोले- फिल्मों की तुलना करना एकदम गलत
सनी देओल (Sunny Deol) ने आगे कहा, गदर को लेकर लोगों ने सोचा था कि यह मसाला फिल्म है, ये पुरानी टाइप की पिक्चर है, पुराने टाइप के गाने हैं. दूसरी ओर, लगान को लेकर सोचा कि ये एक क्लासिक थी. हालांकि जब दोनों ही फिल्में रिलीज हुआ तो, जिन दर्शकों को जो देखना पसंद था, उन्होंने देखा. सनी ने आगे कहा, “मैं जो कहने की कोशिश कर रहा हूं, वह यह है कि लोगों को एक अच्छी फिल्म की दूसरों के साथ तुलना क्यों करनी चाहिए. जिन फिल्मों की कोई तुलना नहीं है उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा नहीं किया जाना चाहिए.
https://www.instagram.com/p/Cu83OmaxbA-/?hl=en
Also Read: Gadar 2 में अमरीश पुरी को रिप्लेस करने पर मनीष वाधवा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी जगह कोई भी…
अक्षय कुमार की ओएमजी 2 के बारे में
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अमित रासी द्वारा निर्देशित, ओह माय गॉड 2 में अक्षय को भगवान शिव से प्रेरित किरदार में दिखाया गया है, जबकि पंकज त्रिपाठी को शिव भक्त कांति शरण मुद्गल के रूप में देखा जाएगा. ओएमजी 2 में यामी गौतम एक वकील की भूमिका में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अरुण गोविल और गोविंद नामदेव भी नजर आने वाले हैं.
https://www.instagram.com/p/Cui6Bsqp6Sz/?hl=en
गदर 2 के बारे में
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 में अमीषा पटेल और सनी मुख्य भूमिका में हैं. उनकी 2001 की फिल्म गदर उस समय बॉलीवुड इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. 22 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है. जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. गदर 2 के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने 2022 के एक इंटरव्यू में बताया था, “हमने समान कलाकारों और पात्रों तारा सिंह (सनी), सकीना (अमीषा) और जीते (उत्कर्ष शर्मा) के साथ काम किया है. कहानी भी 22 साल आगे बढ़ गई है और इस बार दर्शकों को खूब मजा आने वाला है.
https://www.instagram.com/p/Cu6rA9bItH-/?hl=en
Also Read: Gadar 2: इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग, तारा सिंह-सकीना की जोड़ी देखने के लिए झट से बुक करें टिकट
गदर 2 के टीजर ने मचाया था धमाल
हाल ही में फिल्म गदर 2 का टीजर रिलीज किया गया था. वीडियो की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.” इसके अलावा वीडियो में सनी देओल को हैंडपंप की जगह कार्ट व्हील उखाड़ते हुए देखा गया. इसके अलावा वो दुश्मनों के साथ लड़ते देखे जा सकते हैं. टीजर के अंत में एक्टर को किसी की कब्र पर रोते हुए देखा जा सकता है. वहीं इसके साथ ही वो घर आजा परदेसी… की तेरी मेरी एक जिंदड़ी बैकग्राउंड में बजता सुना जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










