पठान के जरिए शाहरुख खान ने पूरा किया अपना 32 साल पुराना सपना, कहा- इसी को पूरा करने के लिए बॉलीवुड में आया...
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jan 2023 3:17 PM
बॉलीवुड के किंग खान पठान फिल्म के साथ 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनके कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब एसआरके ने कहा कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने 32 साल पुराना सपना पूरा किया है.
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पठान से किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. अब एसआरके ने खुलासा किया है कि इस फिल्म से उनका 32 साल पुराना सपना पुरा हो गया है. जी हां आपने सही सुना. अब सबके मन में ख्याल होगा कि बॉलीवुड के बादशाह का ऐसा कौन सा सपना था, जो अब पूरा होने जा रहा है. चलिये बताते हैं.
किंग खान ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्में की है, जिसमें ‘दिलवाले दुल्हियां ले जाएंगे’ से लेकर ‘कुछ-कुछ होता है’ शामिल है. हालांकि वह हमेशा से एक्शन हीरो बनना चाहते थे और उनका ये सपना पठान फिल्म से पूरा हो रहा है. बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित पठान में शाहरुख खान देश की रक्षा करते हैं और दुश्मनों से लड़ते हैं. फिल्म में उन्हें खतरनाक स्टंट करते देखा जा सकता है. वह जॉन अब्राहम संग एक्शन भी कर रहे है.
शाहरुख ने खुलासा किया कि उन्होंने 32 साल पहले एक्शन हीरो बनने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था, लेकिन वह चूक गए, क्योंकि फिल्म निर्माताओं ने रोमांटिक हीरो बना दिया. अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए एसआरके ने कहा, मैंने दर्शकों को कभी राज तो कभी राहुल जैसे अपने रोमांटिक किरदारों से दिल जीता, लेकिन हमेशा एक एक्शन हीरो बनने का लक्ष्य रखा, इसलिए पठान एक सपने के सच होने जैसा है.
Also Read: Pathaan: शाहरुख खान ने पठान फिल्म में किया गजब का स्टंट, जमी हुई झील पर दौड़ाई बाइक
पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार साथ आए हैं. फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और यश राज फिल्म्स द्वारा बैंकरोल की गई है. यह YRF स्पाई यूनिवर्स में चौथी किस्त है. फिल्म 25 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे. बता दें कि, जीरो के बाद शाहरुख खान ‘पठान’ से चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










