Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: पठान के साथ आयेंगे भाईजान, इस दिन जारी होगा सलमान खान की फिल्म का टीजर

‘किसी का भाई किसी की जान’ के मेकर्स 25 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान की पठान के साथ सलमान की इस फिल्म का टीजर जारी करेंगे. बाद में यूट्यूब और बाकी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ये उपलब्ध होगा.
सुपरस्टार सलमान खान के प्रशंसकों को इस महीने के आखिरी हफ्ते में ईद से पहले एक बड़ी दावत मिलने वाली है. सलमान खान के लेटेस्ट वेंचर ‘किसी का भाई किसी की जान’ के मेकर्स, उनकी फिल्म के टीज़र के साथ फैन्स को एक शानदार ट्रीट देने वाले है जो बेसब्री से उनकी इस फिल्म के आने का इंतजार कर रहें है. अब इसके टीजर के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है.
‘किसी का भाई किसी की जान’ के मेकर्स 25 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान की पठान के साथ सलमान की इस फिल्म का टीजर जारी करेंगे. बाद में यूट्यूब और बाकी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ये उपलब्ध होगा. निर्माताओं ने इस लॉन्च के लिए यूनीक अपरोच की योजना बनाई है जो “थिएटर्स फर्स्ट” है, मोशन यूनिट्स को पहले थिएटर में बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद डिजिटल पर.
सलमान खान ने खुद एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. वो लंबे बालों वाले लुक में नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने इस टीजर को पोस्ट करते हुए लिखा #KisiKaBhaiKisiKiJaan का टीजर अब देखो बड़े पर्दे पर 25 जनवरी को…’ सुपरस्टार के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन और सलमान खान द्वारा निर्मित, किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी.
Also Read: सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्महाउस में ही क्यों हो रही है अथिया और केएल राहुल की शादी? अब हुआ खुलासा
वहीं शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का एक हिस्सा है. फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










