'इतनी बंदूकें मेरे चारों ओर होती...', जान से मारने की धमकी पर सलमान खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 May 2023 9:19 AM
सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा, मुझे सुरक्षा दी गई है. अब सड़क पर साइकिल चलाकर अकेले कहीं जाना मुमकिन नहीं है. मैं पूरी सुरक्षा के साथ हर जगह जा रहा हूं. मुझे पता है कि जो भी होने वाला है वह होगा चाहे आप कुछ भी करें.
Salman Khan On Threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इस समय अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लाइमलाइट में है. दूसरी तरफ एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जब से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी. मुंबई पुलिस ने दबंग खान को Y+ सिक्योरिटी भी दी हुई है. साथ ही एक्टर अपनी सेफ्टी का पूरा ख्याल रख रहे है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने जान से मारने की धमकी पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है.
सलमान खान ने शो आप की अदालत में पिता बनने, शादी जैसे सवालों पर जवाब दिया. एक्टर ने बढ़ी हुई सुरक्षा के बारे में बात करते हुए कहा, असुरक्षा से सुरक्षा बेहतर है. मुझे सुरक्षा दी गई है. अब सड़क पर साइकिल चलाकर अकेले कहीं जाना मुमकिन नहीं है. उससे भी बड़ी बात यह है कि मुझे यह समस्या होती है कि जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो इतनी सुरक्षा होती है, जो दूसरे लोगों को परेशान कर देता है. ऐसे में वो लो मुझे लुक देते है. मेरे प्यारे फैंस, ये बहुत गंभीर खतरा है इसलिए सुरक्षा दी गई है.
सलमान खान ने जान से मारने की धमकी पर रिएक्ट करते हुए अपने फिल्म किसी का भाई किसी की जान डायलॉग बोला. एक्टर ने कहा, “मुझे जो कहा गया है, मैं वह कर रहा हूं. एक डायलॉग है ‘किसी का भाई किसी की जान’ ‘उन्हें 100 बार लकी बनना होगा, लेकिन मुझे एक बार लकी बनना है.’ इसलिए, मुझे बहुत सावधान रहना होगा.”
Also Read: Salman Khan ने की थी पिता बनने की प्लानिंग, इस कारण टूटा दबंग खान का ये सपना, खुद एक्टर ने किया खुलासा
एक्टर ने कहा, मैं पूरी सुरक्षा के साथ हर जगह जा रहा हूं. मुझे पता है कि जो भी होने वाला है वह होगा चाहे आप कुछ भी करें. मुझे विश्वास है कि (ईश्वर की ओर इशारा करते हुए) कि वह वहां है. ऐसा नहीं है कि मैं फ्री रूप से घूमना शुरू कर दूंगा, ऐसा नहीं है. अब मेरे चारों तरफ इतने शेरा हैं, इतने बंदूकों से घिरा रहता हूं कि कभी-कभी मुझे खुद भी डर लगने लगता है. बता दें कि एबीपी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था, “सलमान खान के लिए हमारे समाज में गुस्सा है. उन्होंने मेरे समाज को अपमानित किया. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी. अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










