Salman Khan ने की थी पिता बनने की प्लानिंग, इस कारण टूटा दबंग खान का ये सपना, खुद एक्टर ने किया खुलासा
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 May 2023 6:40 AM
एक्टर सलमान खान का बच्चों से काफी लगाव है. सलमान अपने भाईयों अरबाज खान और सोहेल खान के बच्चों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते है. इस बीच उन्होंने अपनी शादी और बच्चों पर बात की.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में है. फिल्मों के अलावा एक्टर बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते है. एक्टर शादी कब करेंगे, इसका जवाब फैंस कई सालों से जानना चाहते है. इस बीच एक इंटरव्यू में दबंग खान ने बताया कि वो खुद का बच्चा चाहते थे. चलिए आपको बताते है पूरी बात.
सलमान खान ने शो आप की अदालत में कई सारे टॉपिक पर बात की. इसमें उन्होंने बच्चे की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए कहा, अभी क्या बोलू वो तो प्लान था. प्लान था बहू का नहीं था, बच्चे के था. लेकिन अब वो कानून के हिसाब से वो तो हिंदुस्तान में नहीं हो सकता. तो अब देखेंगे क्या करें. एक्टर ने फिल्म निर्माता करण जौहर के दो बच्चों के पिता होने पर भी रिएक्ट किया. इसपर सलमान ने कहा, वही मैं कोशिश कर रहा था, लेकिन वो कानून शायद बदल गया है. तो अब देखेंगे.
https://www.instagram.com/p/CrnTaVUIA1q/
सलमान खान ने आगे कहा, बच्चों का बड़ा शौक है मुझे. मुझे बच्चे प्यारे लगते है. लेकिन जब बच्चे आते है तो मां भी आती है. मां उनके लिए बहुत अच्छी है, लेकिन हमारे घर में मां ही मां पड़ी है सर. हमारे पास पूरा जिला है, पूरा गांव है. लेकिन उनकी मां, जो रियल मां होगी, वो मेरी पत्नी होगी. बता दें कि सलमान अपने भाईयों अरबाज खान और सोहेल खान के बच्चों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते है.
Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: सलमान खान की फिल्म का हाल बुरा, ऐश्वर्या की पोन्नियिन सेलवन 2 का दबदबा
गौरतलब है कि किसी का भाई किसी की जान ने नौवे दिन सिर्फ 3.30 करोड़ की कमाई की है. sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट की मानें तो मूवी को 100 करोड़ तक पहुंचने में अभी थोड़ा और समय लगेगा. वीकेंड का कलेक्शन जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. वहीं, सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो इसमें कैटरीना कैफ की टाइगर 3 और बजरंगी भाईजान 2 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










