Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: सलमान खान की फिल्म का हाल बुरा, ऐश्वर्या की पोन्नियिन सेलवन 2 का दबदबा

Updated:
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: सलमान खान की फिल्म का हाल बुरा, ऐश्वर्या की पोन्नियिन सेलवन 2 का दबदबा

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर फुस्स होती दिख रही है. धीरे-धीरे इसका क्रेज खत्म हो रहा है. वहीं, मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है.

विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 9: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को रिलीज हुए नौ दिन हो गए है. फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है. मूवी को एक बड़ी स्टारकास्ट के फैन फॉलोइंग का कोई फायदा नहीं मिला. इसमें पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी है. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की पोन्नियिन सेलवन 2 (Ponniyin Selvan 2) ने दमदार कलेक्शन किया है.

किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन

किसी का भाई किसी की जान ने नौवे दिन सिर्फ 3.30 करोड़ की कमाई की है. sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट की मानें तो मूवी को 100 करोड़ तक पहुंचने में अभी थोड़ा और समय लगेगा. वीकेंड का कलेक्शन जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. वहीं, सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो इसमें कैटरीना कैफ की टाइगर 3 और बजरंगी भाईजान 2 है.

पोन्नियिन सेलवन 2 का कलेक्शन

मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 का दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने दुनिया भर में ओपनिंग 62.31 करोड़ रुपये की है, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक की कमाई अंतरराष्ट्रीय सर्किट से हुई है. भारत में सभी भाषाओं में लगभग 28.25 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने सभी भाषाओं में करीब 24 करोड़ के आस-पास की कमाई की है.


अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की तारीफ की

पोन्नियिन सेलवन 2 खूब सारी तारीफें बटोर रहा है. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने दमदार एक्टिंग की है. ऐश्वर्या के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, PS2 कमाल फिल्म है. मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. पूरी टीम मणिरत्नम को शाबाशी. मिसेज ने अच्छा काम किया है और उसका अबतक का सबसे बेस्ट. बता दें कि इसमें विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा कृष्णन ने अहम किरदार निभाया है.

Also Read: KRK के निशाने पर सारा अली खान, एक्ट्रेस का उड़ाया जमकर मजाक, बोले- तरस आता है बेचारी पर…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola