ePaper

Radhe Shyam BO Predictions: प्रभास की फिल्म का ओपनिंग डे पर चलेगा जादू? कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

Updated at : 11 Mar 2022 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
Radhe Shyam BO Predictions: प्रभास की फिल्म का ओपनिंग डे पर चलेगा जादू? कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

साइंस-फिक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म राधे-श्याम को राधा कृष्णा कुमार द्वारा ने लिखी है और उनके निर्देशन में ही फिल्म बनी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5-6 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है फिल्म.

विज्ञापन

Radhe Shyam Box Office Predictions: बाहुबली फेम प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म राधे-श्याम (Radhe Shyam) आज 11 मार्च को रिलीज हो चुकी हैं. प्रभास और पूजा की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने के लिए तैयार है. प्रभास की फैन फॉलोइंग तगड़ी है और उम्मीद की जा रही है मूवी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5-6 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है फिल्म.

5-6 करोड़ की ओपनिंग

साइंस-फिक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म राधे-श्याम को राधा कृष्णा कुमार द्वारा ने लिखी है और उनके निर्देशन में ही फिल्म बनी हैं. ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद में 750 हाउसफुल शो और अब तक कुल 780 शो में से फास्ट फिलिंग बाकी है. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरुआत हो चुकी है. 5-6 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है फिल्म. वहीं, धीरे- धीरे इसकी कमाई बढ़ते जाएगी.

ये एक्टर्स हैं फिल्म राधे-श्याम में

फिल्म राधे-श्याम की शूटिंग हैदराबाद, इटली और जोर्जिया में हुई है और इसमें जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. साइंस फिक्शन कहे जाने वाले राधे श्याम की कहानी 1970 के दशक के यूरोप पर आधारित है. फिल्म में भाग्यश्री, सत्याराज, ,कृष्णम राजू, रजपति बाबू, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शनी, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर एक्टर्स मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, फिल्म का बजट 350 करोड़ है.

Also Read: सामने आई ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की फिल्म Fighter की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म राधे-श्याम तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है. बता दे कि ‘राधे श्याम’ पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मेकर्स ने पोस्टर जारी कर लिखा था, कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के कारण हमें अपनी फिल्म #राधेश्याम की रिलीज को स्थगित करना पड़ रहा है. आपके बिना शर्त प्यार और समर्थन के लिए सभी प्रशंसकों का तहे दिल से शुक्रिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola