ePaper

Naatu Naatu: 43 रीटेक्स, 110 डांस मूव्स ट्राई करने के बाद बना 'नाटु-नाटु', इस स्टेप्स पर अटक रहें थे स्टार्स

Updated at : 13 Mar 2023 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
Naatu Naatu: 43 रीटेक्स, 110 डांस मूव्स ट्राई करने के बाद बना 'नाटु-नाटु', इस स्टेप्स पर अटक रहें थे स्टार्स

ऑस्कर 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के 'नाटु नाटु' गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला. गाने को 2021 में यूक्रेन में कीव के प्रेसिडेंशियल पैलेस के लॉन में शूट किया गया था. इसमें 20 दिन लग गए और इसमें 43 रीटेक्स आया, तब जाकर परफेक्शन मिली.

विज्ञापन

Naatu-Naatu Song: ऑस्कर 2023 में भारत ने इतिहास रचते हुए दो बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किये. जहां एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के ‘नाटु नाटु’ गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला. जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत इस नंबर को प्रेम रक्षित ने कोरियोग्राफ किया था. आज हम आपको बताएंगे कि ऑस्कर विनिंग इस गाने को बनाने में काफी ज्यादा मेहनत लगी थी. गाने को 2021 में यूक्रेन में कीव के प्रेसिडेंशियल पैलेस के लॉन में शूट किया गया था. विशाल विरासत संरचना का नाम मरिंस्की पैलेस रखा गया है.

2 महीने में हुआ गाना कोरियोग्राफ

प्रेम रक्षित ने एक इंटरव्यू में कहा था कि साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ काम करना काफी अच्छा था. दोनों साथ थे, तो गाना भी जबरदस्त और धमाकेदार होने था. इसलिए सोचा कि इनसे कुछ अलग स्टेप्स करवाया जाए. नाटु-नाटु को कोरियोग्राफ करने में करीब दो महीने का समय लग गया. मैंने स्टार्स के लिए 110 मूव्स तैयार किए थे. दोनों की एनर्जी मैच होनी बहुत जरूरी थी, इसके लिए हमने दिन-रात मेहनत की और रिहर्सल रखा.

43 रीटेक्स के बाद हुआ गाने का शूट

गाने की रीटेक को लेकर बात करते हुए प्रेम ने कहा कि इस ब्लॉकबस्टर गाने को शूट करने में 20 दिन लग गए और इसमें 43 रीटेक्स आया, तब जाकर परफेक्शन मिली. जूनियर एनटीआर, राम चरण और अन्य शूटिंग के लिए दो सप्ताह तक कीव में रहे थे. विजय टेलीविजन को दिये एक इंटरव्यू के दौरान, जूनियर एनटीआर ने शिकायत की कि उन्हें और राम चरण को कई दिनों तक गाने के हुक स्टेप की प्रैक्टिस करनी पड़ी थी. दोनों की खूब पसीना बहाया था. अरविंद समेथा ने मजाक में कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान राजामौली ने दोनों को खूब टॉर्चर किया किया था.

Also Read: Oscars 2023 Full Winners List: भारत ने रचा इतिहास, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola