रेस्क्यू टीम भिजवाएं क्या...? अनुष्का शर्मा विराट कोहली के वीडियो पर नागपुर पुलिस ने दिया ऐसा रिएक्शन

nagpur police hilarious response on anushka sharma husband virat kohli dinosaur video: लॉकडाउन के दिनों अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ घर पर समय बिता रही हैं. दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव है और लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. अब इस चर्चित जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट डायनासोर की तरह चलते नजर आए थे.
लॉकडाउन के दिनों अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ घर पर समय बिता रही हैं. दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव है और लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. अब इस चर्चित जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट डायनासोर की तरह चलते नजर आए थे. वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा था, “मैंने देखा एक डायनासोर.” अब इस वीडियो पर नागपुर पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
अनुष्का के इस वीडियो पर जैसे ही नागपुर पुलिस की नजर पड़ी उन्होंने तुरंत वीडियो पर रिएक्ट किया. नागपुर पुलिस ने अनुष्का के वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘क्या हम वन विभाग से रेस्क्यू टीम भेजने के लिए कहें’? नागपुर पुलिस की मजेदार प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं.
Should we ask @MahaForest Dept to send a rescue team? https://t.co/gQ6IwmUWoa
— Nagpur City Police (@NagpurPolice) May 20, 2020
एक यूजर ने लिखा,’ Dear नागपुर सिटी पुलिस…आपके इस ट्विटर हैंडल को ऑपरेट करने वाले “जाँबाज ” जवान से पूछना है की ” एक ही तो दिल है हमारे पास, कितनी बार जीतोगे. अनुष्का और विराट भी रिप्लाई देखकर गदगद हो गये होंगे….! एक और यूजर ने लिखा- इतना बवाल रिप्लाई कहां से लाते हो सर.’
इस वीडियो में विराट कोहली अपने हाथों को आगे की तरफ रखते हुए कमरे के अंदर आते हैं. थोड़ा आगे चलकर वह कैमरे की तरफ देखकर डायनासोर की तरह ही आवाज निकालते हैं. विराट के इस फनी अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
Also Read: ‘बाहुबली’ एक्टर राणा दग्गुबाती की मंगेतर मिहिका बजाज कौन हैं?
बीते दिनों अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें विराट पत्नी अनुष्का के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस करते नजर आये थे. दरअसल इस वीडियो में विराट अनुष्का घर की छत पर क्रिकेट खेलते दिखाई दिए थे.
इससे पहले विराट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिटनेस ट्रेनिंग का भी वीडियो शेयर किया था. इसमें वो रनिंग कर रहे हैं और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है. इस वीडियो के साथ विराट ने कैप्शन लिखा था, काम में खुद को झोंक देना यह किसी के लिए जिंदगी जीने का तरीका हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं किसी हर प्रोफेशनल ऐसा करे. चॉइस आपकी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




