रणवीर सिंह पापा बन गए ?, परिणीति चोपड़ा से यूजर ने पूछा- एक्ट्रेस ने Ranveer Singh को टैग कर मांग लिया जवाब

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Aug 2021 8:21 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी सेशन' रखा था. इस दौरान एक्ट्रेस से यूजर ने पूछा कि रणवीर सिंह पापा बन गए. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को टैग कर उनसे ही जवाब मांग लिया.

विज्ञापन

Parineeti Chopra Tag Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने फैंस के साथ पर ‘आस्क मी सेशन’ रखा था. इस दौरान एक मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से जुड़ा ऐसा सवाल पूछ लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. परिणीति ने इसका जवाब बड़ी चालाकी से दिया.

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी सेशन’ रखा. जिसमें यूजर्स ने कई मजेदार सवाल एक्ट्रेस से पूछा. इसमें एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछ डाला कि, रणवीर सिंह पापा बन गया. इस सवाल के जवाब में परिणीति ने एक्टर रणवीर सिंह को टैग कर उनसे ही जवाब मांग लिया.

undefined

परिणीति चोपड़ा ने रणवीर सिंह को टैग कर लिखा, प्लीज कन्फर्म. अब ये इंस्टा पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे है. बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए थे. जिसके बाद से फैंस एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने का कयास लगाने लगे थे.

Also Read: लाखों की नहीं, अनुष्का शर्मा की यह ड्रेस है इतने हजार की, पति विराट कोहली के साथ तसवीरें वायरल

हालांकि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं या नहीं, इसका जवाब तो कपल ही दे सकते है. बहरहाल फैंस इस इस गुड न्यूज का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे है. वहीं, परिणीति चोपड़ा को रणवीर को टैग करने के बाद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. अब एक्टर इसपर अपना रिएक्शन देते है या नहीं, ये देखने वाली बात है.

फिल्मों की बात करें तो परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगी. फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल हैं. एक्ट्रेस आखिरी बार ‘साइना’ में नजर आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola