सुनील शेट्टी के घर इस साल नहीं बजेगी शहनाई, Athiya Shetty और केएल राहुल अगले साल करेंगे शादी!

अथिया शेट्टी और केएल राहुल को लेकर खबरें थी कि वो इसी साल तीन महीने में शादी कर लेंगे. अब उनकी शादी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. इसके मुताबिक दोनों अगले साल शादी करने वाले है.
KL Rahul and Athiya Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है. अथिया और राहुल की शादी की खबरें अक्सर सामने आती रहती है. हाल में सुनने में आया था कि कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे. अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दोनो अगले साल 2023 में शादी करने जा रहे है.
अथिया शेट्टी और केएल राहुल को लेकर खबरें थी कि कपल इस साल के अंत में सात फेरे ले लेंगे. लेकिन लगता है फैंस को उनकी शादी का थोड़ा और इंतजार करना होगा. ईटाइम्स के अनुसार, दोनों की फैमिली ने शादी के प्लान को बढ़ाते हुए अगले साल कर दिया है. दोनों अगले साल 2023 में जनवरी-फरवरी के आस-पास शादी करेंगे. अभी शादी की तारीख और जगह फाइनल नहीं हुई है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि अथिया शेट्टी, केएल राहुल से तीन महीने में शादी करने वाली है. जिसके बाद एक्ट्रेस ने ऐसे सभी दावों का खंडन किया था. इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने लिखा था, मुझे आशा है कि मुझे इस शादी में आमंत्रित किया जाएगा जो 3 महीने में हो रही है.
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तसवीरें शेयर करता रहते है. कुछ समय पहले अथिया ने क्रिकेटर को उनके जन्मदिन पर एक साथ उनकी कुछ तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दी. उसने तस्वीरों को कैप्शन दिया था, आपके साथ कहीं भी, जन्मदिन मुबारक हो.
माना और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. उन्होंने कॉमेडी फिल्म मुबारकां में भी एक्टिंग किया है. पिछली बार उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










