KKBKKJ BO Collection Day 3: वीकेंड पर सलमान खान की फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई, पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Apr 2023 2:18 PM

विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan box office collection day 3: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने भले ही पहले दिन थोड़ी कम कमाई की, लेकिन अब वो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ 81 लाख कमाया था. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan box office collection day 3: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने पहले दिन उम्मीद से कम का कलेक्शन किया था. लेकिन दूसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला. अब तीसरे दिन मूवी की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इस मूवी ने पहले हफ्ते में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म तेजी से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है.

‘किसी का भाई किसी की जान’ ने की छप्पर फाड़ कमाई

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने भले ही पहले दिन थोड़ी कम कमाई की, लेकिन अब वो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ 81 लाख कमाया था. दूसरे दिन मूवी ने 25 करोड़ का बिजनेस किया. अब तीसरे दिन मूवी ने छप्परभाड़ कर कमाई की. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो तीसरे दिन 26 करोड़ 25 लाख रुपये का बिजनेस हुआ है. टोटल कमाई की बात करें तो ये 67 करोड़ 6 लाख रुपये का कलेक्शन हो गया है.

https://www.instagram.com/p/CrYav_RIlH4/?
सलमान खान ने फैंस को कहा शुक्रिया

सलमान खान ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान को मिल रहे समर्थन के लिए अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहा है. अपनी तसवीर भाईजान ने शेयर की है, जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. धन्यवाद, वास्तव में इसकी सराहना करते है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. साथ ही उन्हें ईद की बधाई दे रहे है.

Also Read: Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan Leaked Online: सलमान खान को लगा बड़ा झटका,रिलीज होते ही HD प्रिंट में लीक हुई KKBKKJ
किसी का भाई किसी की जान ऑनलाइन लीक

21 अप्रैल को किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी. मूवी रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई. जूम टीवी के एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अब HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, Telegram, Tamilrockers वगैरह पर उपलब्ध है. हालांकि इससे पहले भी कई मूवीज ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें शहजादा, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, शहजादा, सेल्फी शामिल है. बता दें कि सलमान के साथ-साथ मूवी में सलमान खान की आखिरी लीड वाली फिल्म दबंग 3, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली. साल 2021 में अंतिम सिनेमाघरों में आई. हालांकि, सलमान ने फिल्म में मुख्य भूमिका नहीं निभाई थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola