विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का थीम हुआ फिक्स, जानिए मेहंदी, संगीत और वेडिंग में क्या- क्या होगा खास

एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. दोनों की मेहंदी, संगीत और शादी का थीम फिक्स हो गया है.
Katrina Kaif and Vicky Kaushal Wedding theme: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के शादी में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं. शादी को लेकर तैयारी काफी शानदार हो रही है. विक्की और कैटरीना अपनी शादी में कोई भी कमी नहीं रहने देना चाहते है, इसके लिए कपल की टीम हर चीज पर काम कर रही है. 9 दिसंबर को उनकी शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बारे में छोटी-छोटी बातें भी सुर्खियां बटोर रही है.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों 5 दिसंबर को जयपुर पहुचेंगे, जहां से वो हेलीकॉप्टर से सीधे वेडिंग वेन्यू जाएंगे. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 7 दिसंबर को रिसॉर्ट में शुरू होगा. 7 को संगीत, 8 को मेहंदी औऱ 9 को शादी है.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने संगीत, मेहंदी और शादी के लिए थीम को लेकर खास प्लान बनाया हैं. सूत्रों के मुताबिक मेहंदी की थीम गोल्ड, बेज, आइवरी और व्हाइट होगी. जबकि संगीत के लिए ब्लिंग थीम है. इस फंक्शन में दूल्हा, दुल्हन और बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स अपना डांस परफॉर्मेंस देने वाले है.
Also Read: Vicky Kaushal और Katrina Kaif पैपराजी को देंगे चकमा, इस तरह सीधे पहुंचेंगे 5 दिसंबर को वेडिंग वेन्यू
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के शादी का थीम भी काफी हटके औऱ अलग हैं. शादी के लिए पेस्टल शार्बट थीम रखा गया है. बता दें कि अभी तक कपल ने अपनी शादी के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर हर दिन उनकी शादी को लेकर अपडेट आ रहे है. सवाई माधोपुर जिले के जिला कलेक्टर ने उनकी शादी को कंफर्म कर दिया है.
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान जाने से पहले कोर्ट मैरिज करने वाले हैं. इस बीच कैट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखी थी. ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




