ePaper

प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल? लेटेस्ट फोटो में दिखा बेबी बंप! तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 20 Dec 2021 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल? लेटेस्ट फोटो में दिखा बेबी बंप! तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल

काजल अग्रवाल की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसपर फैंस का ध्यान अटक गया है. तसवीर में एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है.

विज्ञापन

Kajal Aggarwal pregnant: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पिछले साल बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी. इसके बाद से एक्ट्रेस अपने पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए एक फोटो ने फैंस का ध्यान खींचा है. तसवीरों में वो अपने दोस्तों के साथ लंच आउटिंग पर गई थी. तसवीर देखकर फैंस कयास लगा रहे है कि वो कही प्रेग्नेंट तो नहीं.

दरअसल, काजल अग्रवाल अपनी फ्रेंड के साथ लंच आउटिंग पर गई थी और उनकी दोस्त ने एक फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाई. इस तसवीर में एक्ट्रेस ने शार्ट ड्रेस पहना हुआ है और कैमरे को देखकर स्माइल कर रही है. तसवीर में काजल का बेबी बंप साफ दिख रहा है. यही तसवीर देखकर फैंस कयास लगा रहे है कि वो प्रेग्नेंट तो नहीं.

undefined

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. हालांकि, इस कपल ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. काजल अग्रवाल किचलू की प्रेग्नेंसी की अफवाहें काफी समय से चर्चा में हैं. ऐसे में ये खबरें कितनी सच और कितनी झूठ है, ये तो समय आने पर ही बता चलेगा.

Also Read: Sussanne Khan ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शेयर की खास तसवीर, कमेंट में एक्टर ने लिखा- Love You

बता दें कि काजल अग्रवाल ने गौतम से 30 अक्टूबर 2020 में शादी की थी. शादी के बाद एक्ट्रेस अक्सर गौतम के साथ तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. शादी के बाद वो लोग हनीमून के लिए मालदीव गए थे. गौतम एक इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर कंपनी चलाते हैं. फिल्मों की बात करें तो काजल अग्रवाल, चिरंजीवी और राम चरण अभिनीत फिल्म आचार्य की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. इस फिल्म में पूजा हेगड़े एक कैमियो में हैं. आचार्य 4 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola