Gadar की टिकट खरीदने पर मिलेगा Buy 1, Get 1 Free का ऑफर, अभी इस्तेमाल करें ये CODE

Updated:
विज्ञापन
Gadar की टिकट खरीदने पर मिलेगा Buy 1, Get 1 Free का ऑफर, अभी इस्तेमाल करें ये CODE

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 9 जून को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब टिकट बुक करने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मेकर्स ने बुकिंग पर Buy 1 Get 1 Free ऑफर रखा है.

विज्ञापन

हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा जैसे नारे, सनी देओल का सकीना के लिए हैंडपंप उखाड़ना…. अशरफ अली की दमदार आवाज एक बार फिर दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगी. जी हां अनिल शर्मा की निर्देशन में बनी गदर- एक प्रेमकथा फिर से कल यानी 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फैंस अभी से फिल्म की टिकट बुक कर रहे हैं और इसके ब्लॉकबस्टर गाने पर रील्स बना रहे हैं. अब मेकर्स ने फिल्म के टिकट पर धमाकेदार ऑफर लगाया है. बता दें कि गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होगा. जिसमें तारा सिंह बेटा जीते के लिए पाकिस्तान जाएगा.

इतनी होगी टिकट की प्राइज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर देखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. ऐसे में मेकर्स बंपर छूट देते हुए टिकट की कीमत 150 रुपये से अधिक नहीं जाने देंगे और Buy 1 Get 1 Free ऑफर भी रखेंगे. अगर दो सिनेमा प्रेमी 22 साल पहले रिलीज हुई सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर फिल्म देखते हैं, तो प्रत्येक दर्शक को केवल 75 रुपये में दोबारा रिलीज देखने का मौका मिलेगा. यह ऑफर ऑनलाइन बुकिंग तक ही सीमित है, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस का मानना है कि ‘गदर 2’ देखने से पहले ‘गदर’ के रिवीजन के लिए उनके टारगेट ऑडियंस युवा होंगे.

गदर के प्रीमियर में अमरीश पुरी की फैमिली रहेंगी मौजदू

वहीं, गदर के प्रीमियर में अमरीश पुरी और आनंद बख्शी के परिवारों को आमंत्रित किया गया है. बता दें कि अमरीश ने मूवी में अशरफ अली का किरदार निभाया था. उनके निधन के बाद गदर 2 में उनकी जगह मनीष वाधवा लेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो गदर के रिलीज के बाद गदर 2 का प्रमोशन शुरू हो जाएगा. सीक्वल फिल्म ‘गदर 2’ भी 11 अगस्त 2023 को वापसी कर रही है. मेकर्स ने यह घोषणा की है कि गदर को 4K रिज़ॉल्यूशन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो प्रारूप में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का यह स्पेशल एडिशन इस क्लासिक के जादू को बेहतर दृश्य गुणवत्ता और देखने के एक शानदार अनुभव के साथ वापस लाएगा. वहीं, सनी देओल ने प्रीमियर के बारे में अपडेट दिया है. उन्होंने जगह और टाइमिंग के बारे में बताया है.

Also Read: Gadar: क्या आपने कभी सोचा 9 जून को ही क्यों रिलीज हो रही है सनी देओल की ‘गदर’, कारण जान उड़ेंगे होश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola