Gadar: क्या आपने कभी सोचा 9 जून को ही क्यों रिलीज हो रही है सनी देओल की ‘गदर’, कारण जान उड़ेंगे होश

Updated:
विज्ञापन
Gadar: क्या आपने कभी सोचा 9 जून को ही क्यों रिलीज हो रही है सनी देओल की ‘गदर’, कारण जान उड़ेंगे होश

Gadar: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर एक बार फिर से थियेटर्स में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्म 9 जून को ही क्यों रिलीज हो रही है, अगर नहीं तो आइये बताते हैं आपको कारण…

विज्ञापन

Gadar: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर एक प्रेम कथा फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म 9 जून को आयेगी, जिसको लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. गदर तारा सिंह और सकीना की पुरानी यादों को ताजा करेगी, वहीं अशरफ अली से सकीना को छुड़ाने से लेकर हैंडपंप खींचने तक सभी सीन्स एक बार फिर देखने को मिलेंगे. ऐसे में आपने ये सोचा है कि निर्माता इसे 9 जून को ही क्यों रिलीज कर रहे हैं. अगर नहीं तो आइये बताते हैं इसके पीछे का कारण…

गदर 9 जून को क्यों हो रही रिलीज

सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी, क्योंकि 11 अगस्त को गदर 2 आ रही है, लेकिन उससे पहले 9 जून को पहला पार्ट फिर से रिलीज हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी दिन अमीषा पटेल यानी सकीना का जन्मदिन है. ऐसे में मेकर्स ने इसलिए इस खास दिन को चुना है. अमीषा की बात करें तो एक्ट्रेस ने गदर में सकीना बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. उनके डायलॉग्स से लेकर मासूमियत तक आज भी सबको याद है.

गदर के बारे में

अनिल शर्मा की गदर एक प्रेम कथा उस समय बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा अमरीश पुरी भी अहम भूमिका में थे. फिल्म मुख्य रूप से तारा के इर्द-गिर्द घूमती है. तारा सिंह, अमृतसर का एक सिख ट्रक ड्राइवर, जिसे पाकिस्तान के लाहौर में एक राजनीतिक परिवार की मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा द्वारा अभिनीत) से प्यार हो जाता है. बाद में वह अपने प्यार को पाने के लिए दुश्मनों का सामना करता है. मूल हिट के बीस साल बाद, गदर 2 रिलीज होगी. सीक्वल को लखनऊ सहित कई जगहों पर फिल्माया गया था.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल की फिल्म के सेट से जबरदस्त वीडियो LEAK, मैं निकला गड्डी लेके गाने पर डांस करते दिखे स्टार्स

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola