Gadar 2 में इस बार हैंडपंप की जगह पोल उखाड़ते दिखे सनी देओल, सकीना को बचाने के दुश्मनों से भिड़े, देखें VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Feb 2023 4:52 PM
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 इन-दिनों सुर्खियों में है. फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म का एक वीडियो लीक हो गया है. इसमें तारा सिंह को पुलिस से लड़ते हुए देखा जा सकता है. वह हैंडपंप की जगह पोल उखाड़ रहे हैं.
Gadar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 को लेकर हर दिन कोई न कोई अपडेट जरूर सामने आता है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें तारा सिंह हथौड़ा लिए खड़े थे. बता दें कि गदर 2 साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है. अब फिल्म के सेट से कुछ वीडियोज लीक हुए है, जिसमें तारा सिंह हैंडपंप की जगह पोल उखाड़ते दिख रहे हैं.
दरअसल गदर 2 का फाइट सीक्वेंस ऑनलाइन लीक हो गया है. इस वीडियो को धूल भरे मैदान में शूट किया गया है. जहां सनी देओल काला कुर्ता-पायजामा और मैचिंग पगड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं. वह पोल उखाड़कर कई दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाए दे रहे हैं. एक्टर जिन पुरुषों से लड़ रहे हैं, उन्होंने खाकी वर्दी पहनी हुई है, जिसका अर्थ है कि वे पुलिस कर्मी हो सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी अकेले ही कई दुश्मनों को मात दे रहे हैं. एक और वीडियो उसी लड़ाई का एक अलग एंगल दिखाता है.
Gadar 2 Shooting Wraped #short #viralshorts #gadar2 pic.twitter.com/ym4xu41YsG
— golu meena (@golumee48710705) January 28, 2023
ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में सनी और कुछ अन्य किरदार को खंभों से जंजीर से बंधा हुआ दिखाया गया है. सनी फिर आक्रामक तरीके से अपने हाथों से जंजीरों को तोड़ते हैं. ये वीडियो कितने पुराने हैं और कहां शूट किए गए हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है. गदर 2 की शूटिंग पिछले कई महीनों से मुंबई और पंजाब के विभिन्न स्थानों में की गई है. बता दें कि गदर 2 स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 11 अगस्त को रिलीज होगी. इस बार अमीषा पटेल को सकीना के साथ-साथ सनी देओल को तारा सिंह और दोनों के बेटे चरणजीत के रूप में वापस लाता है. निर्देशक के पुत्र उत्कर्ष 7 वर्ष के थे जब वे मूल में दिखाई दिए. सीक्वल के अन्य कलाकारों में सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा शामिल हैं.
https://twitter.com/VikashV05031684/status/1610894585441718273
Also Read: Gadar 2: सनी देओल की फिल्म के सेट से वायरल हुआ ट्रेन वाला वीडियो, जलती गाड़ियों के बीच तारा सिंह ने किया एक्शन
बता दें कि गदर साल 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और उस समय तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी. अनिल शर्मा की इस फिल्म ने ‘लगान’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी अन्य हिट फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ते हुए दुनियाभर में 133 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










