Gadar 2: सनी देओल की फिल्म के सेट से वायरल हुआ ट्रेन वाला वीडियो, जलती गाड़ियों के बीच तारा सिंह ने किया एक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Jan 2023 8:47 PM

विज्ञापन

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 इन-दिनों सुर्खियों में है. फैंस फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. अब फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हम तारा सिंह को जबरदस्त एक्शन करते देख सकते हैं.

विज्ञापन

Gadar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 लगातार सुर्खियों में है. फैंस अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को तारा सिंह और सकीना की लवस्टोरी देखने को मिलेगी. जिसमें कई ट्विस्ट आने वाले हैं. बता दें कि गदर 2 साल 2001 में आई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है. गदर अबतक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. जिसके डायलॉग आज भी फेमस है. अब फिल्म के सेट से कुछ वीडियोज वायरल हुए है, जिसमें तारा सिंह जबरदस्त एक्शन करते देखे जा सकते हैं.

‘गदर 2’ के सेट से वायरल हुई वीडियो

गदर 2 की शूटिंग अलग-अलग लोकेशन पर चल रही है. कई बार शूटिंग से कुछ तसवीरें लीक हो जाती है, जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं. अब फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें हमे ट्रेन वाला सीन देखने को मिल रहा है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि तारा सिंह इसी ट्रेन से लाहौर जाएंगे और सकीना और बेटे को वापस लेकर आएंगे. वीडियो के अंत में हमें सनी देओल दिखाई देते हैं, जो जलती हुई गाड़ियों के बीच से निकलते हैं और एक्शन करते हैं. यकीन मानिये इसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

https://twitter.com/VikashV05031684/status/1610894585441718273
https://twitter.com/TaraSingh2001/status/1612083528027754497
फैन पेज ने शेयर किया है वीडियो

गदर 2 का ये धमाकेदार वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि सनी देओल के किसी फैन पेज ने ही किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, गदर 2 की शूटिंग. फैंस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”क्या एक्शन है…सनी पाजी आपको सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”तारा सिंह इस बार बी दुश्मनों के छक्के छुड़ा देना”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कभी ट्रेन तो कभी गाड़ियों पर स्टंट ये आप ही कर सकते हो..मेरे हीरो गदर 2 का बेसब्री से इंतजार है”.


Also Read: Gadar को लेकर बड़ा अपडेट, तारा सिंह-सकीना को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करते देख पाएंगे दर्शक
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी फिल्म

22 साल बाद, अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से, गदर 2 की रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. अब, रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, ”गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी मौके पर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल भी रिलीज होगी.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola