Salaar Leaked Online: प्रभास की सालार को रिलीज होते ही लगा झटका, एचडी प्रिंट में इन साइट्स पर लीक हुई फिल्म!

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Dec 2023 7:12 AM

विज्ञापन

Salaar Leaked Online: सालार: भाग 1- सीजफायर फाइनली बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, टीनू आनंद, ईश्वरी जैसे कलाकारों ने काम किया है. हालांकि मेकर्स के लिए बुरी खबर है कि फिल्म रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है.

विज्ञापन
undefined

सालार: भाग 1- सीजफायर रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं. दो-भाग की पीरियड एक्शन ड्रामा की पहली किस्त 22 दिसंबर को रिलीज हुई है.

undefined

सालार में प्रभास के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, टीनू आनंद, ईश्वरी है. केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील ने इसका निर्देशन किया है.

undefined

सालार को सीबीएफसी से ए प्रमाणपत्र मिलने के बारे में प्रशांत नील ने कहा कि, “मैं बहुत निराश था, मैं उसके सामने 20 मिनट तक बैठा रहा. मैं जानता हूं कि मैंने कोई अश्लील फिल्म या ऐसी फिल्म नहीं बनाई है जो हिंसा से असंवेदनशील हो. यह सब आवश्यक हिंसा है.”

undefined

सालार के रिलीज होने के साथ ही मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीजिला, मूवीरुलज जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर मुफ्त स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है.

undefined

इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी रिलीज के साथ ऑनलाइन लीक हो गई थी. इसके अलावा ‘जवान’, ’12वीं फेल’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘गदर 2’ जैसी मूवी भी पायरेसी का शिकार हो चुकी है. बता दें कि पायरेसी एक दंडनीय अपराध है. प्रभात खबर बिल्कुल इसके खिलाफ है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है सालार ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई करेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 29 करोड़ रुपए की शानदार कमाई करेगी.

undefined

फिल्म सालार कथित तौर पर 400 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. बता दें कि सालार दुनिया भर में तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में रिलीज हुई है.

undefined

पृथ्वीराज ने इंडिया टुडे संग बातचीत में शाहरुख खान संग डंकी संग क्लैश पर कहा कि, “नहीं, यह क्लैश मुझे परेशान नहीं करता है क्योंकि मैं अपनी सफलताओं और असफलताओं को एक ही तरह से मानता हूंय मैं इससे दूर चला जाता हूं. ऐसे सबक होंगे जो आप दोनों से सीखेंगे.”

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सालार में प्रभास ने 100 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम दी गई है. फीस के अलावा एक्टर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई का 10 प्रतिशत प्राप्त करने के हकदार है.

undefined

बॉक्स ऑफिस पर डंकी और सालार इस साल की सबसे बड़ी क्लैश है. शाहरुख खान और प्रभास दोनों के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है.

Also Read: Salaar Movie Review: प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, डंकी के सामने कितना चला जादू, यहां जानें
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola