Disha Patani: सर्बिया के इस शख्स संग जुड़ रहा दिशा पटानी का नाम, अब अलेक्जेंडर ने बतायी सच्चाई

अलेक्जेंडर सर्बिया के रहनेवाले हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह दिशा के करीबी दोस्त हैं और यहां तक कि साल 2015 में उन्होंने कई दूसरे लोगों के साथ एक फ्लैट भी साझा किया था. दोनों मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के दौरान एक ही एजेंसी के तहत काम करते हुए मिले थे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) पिछले कुछ समय से टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. जबकि उन्होंने इस बारे में चुप्पी साध रखी है. इस बीच ऐसी खबरें आने लगी कि दिशा पटानी अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक(Aleksandar Alex Ilic) को डेट कर रही हैं. हाल ही में दोनों को एकसाथ स्पॉर्ट किया गया जिसके बाद ऐसी अफवाहों ने जोर पकड़ा. अब एक नए इंटरव्यू में अलेक्जेंडर ने अपने रिश्ते की अटकलों के बारे में बात की और कहा कि सिर्फ वे ही हैं जो सच्चाई जानते हैं.
अलेक्जेंडर सर्बिया के रहनेवाले हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह दिशा के करीबी दोस्त हैं और यहां तक कि साल 2015 में उन्होंने कई दूसरे लोगों के साथ एक फ्लैट भी साझा किया था. दोनों मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के दौरान एक ही एजेंसी के तहत काम करते हुए मिले थे और फिटनेस को लेकर भी दोनों खासा एक्टिव रहते हैं.
उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से कहा, “दिशा पटानी मेरे लिए परिवार की तरह हैं. इस प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में जब भी हम कमजोर महसूस करते हैं, हम एक-दूसरे के लिए खड़े होते हैं.” अलेक्जेंडर ने डेटिंग की अफवाहों पर कहा, “मैं देख रहा हूं कि यह अटकलें लगाने का खेल कुछ हफ्तों से कैसे चल रहा है. बात यह है कि हम सच्चाई जानते हैं. मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह अनुमान लगाने की जरूरत क्यों है कि क्या हो रहा है? वे दूसरे लोगों को शांति से अपना जीवन जीने क्यों नहीं दे सकते? हम इन कहानियों पर हंसते हैं.”
टाइगर के साथ भी करीबी संबंध साझा करने वाले अलेक्जेंडर ने टाइगर और दिशा के ब्रेकअप के बारे में कहा, “मैं किसी और के बारे में कमेंट करने वाला कोई नहीं हूं. खैर मैं उन दोनों के करीब हूं और हां, हम साथ में घूमते हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि डेटिंग की ऐसी कहानियों ने उन्हें और दिशा को प्रभावित नहीं किया है.
वहीं दूसरी तरफ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 में अपनी मौजूदगी के दौरान डेटिंग लाइफ के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि अटकलों के विपरीत, वह फिलहाल सिंगल हैं. टाइगर ने कहा, ‘मैं सिंगल हूं. मुझे कम से कम ऐसा लगता है और मैं इस समय चारों ओर देख रहा हूं.
Also Read: Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडीस पहुंची पटियाला हाउस कोर्ट, जमानत पर होगा फैसला, देखें VIDEO
बता दें कि दिशा पटानी की पिछली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. उनकी आनेवाली फिल्म योद्धा है जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना संग दिखाई देंगी. वहीं, टाइगर अगली बार गणपथ में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे. उनके पास पाइप लाइन में बड़े मियां छोटे मियां भी है जिसमें वो अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




