आदिपुरुष विवाद पर दीपिका चिखलिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रामायण मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि हमारे...

Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Jun 2023 3:09 PM

विज्ञापन

रामानंद सागर के दूरदर्शन के शो रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने आदिपुरुष विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि रामायण मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि ये हमारे संस्कार हैं.

विज्ञापन

दीपिका चिखलिया, जो दशकों पहले रामानंद सागर की रामायण में सीता के रूप में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हुईं, ने ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष पर अब चुप्पी तोड़ी है. अभिनेत्री ने कहा है कि रामायण मनोरंजन के लिए नहीं है, और हर कुछ वर्षों के बाद फिल्मकारों को फिर उन्हीं चीजों को लेकर आने से बचना चाहिए. ओम राउत निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर उठे विवाद के बीच उन्होंने कहा कि इस हिंदू महाकाव्य से किसी भी तरह के विचलन को आलोचना का सामना करना पड़ेगा. इस फिल्म में राम की भूमिका अभिनेता प्रभास ने और कृति सेनन ने सीता की भूमिका निभाई है.

दीपिका चिखलिया ने आदिपुरुष को लेकर कही ये बात

दीपिका चिखलिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”हर बार जब यह पर्दे पर आता है, चाहे वह टीवी हो या फिल्म, तो उसमें कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को आहत करता है, क्योंकि हमने जो रामायण बनायी थी, आप वैसा नहीं बनाने जा रहे हैं.” आदिपुरुष की कुछ संवादों, कुछ किरदारों के चित्रण आदि को लेकर आलोचना हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CtqDFxNIWa1/
दीपिका चिखलिया ने निभाई थी सीता की भूमिका

दीपिका चिखलिया ने सीता के किरदार में अपना पुराना एक वीडियो साझा किया. वह 80 के दशक के उत्तरार्ध में इस किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हो गयी थीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह क्लिप डालते हुए लिखा, ”यह पोस्ट लोगों की मांग पर है. मैंने इस किरदार को निभाने पर सदैव जो प्यार पाया, उसके लिए मैं आभारी हूं… सीताजी… के तौर मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकती थी.” उनके अनुसार हर फिल्मकार का अपना दृष्टिकोण होता है और वह कुछ अलग बनाना चाहता है.

Also Read: Adipurush Box Office Collection Day 5: प्रभास की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल,5वें दिन कमाये महज इतने रुपये
रामायण को लेकर दीपिका चिखलिया ने क्या कहा

उन्होंने कहा, ”(लेकिन) जो बात मुझे पीड़ा पहुंचाती है, वह है कि क्यों हम हर साल-दो साल पर रामायण बनाने की कोशिश कर रहे हैं. रामायण कोई मनोरंजन के लिये नहीं है, यह कुछ ऐसा है जिससे आप सीखते हैं. यह ऐसी पुस्तक है जो पीढी-दर-पीढ़ी हमारे पास आयी है और यही हमारे संस्कार हैं.” चिखलिया ने अब तक ‘आदिपुरुष’ नहीं देखी है और नकारात्मक चर्चा के कारण ऐसी संभावना भी नहीं लगती है कि वह यह फिल्म देखेंगी. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola