Adipurush Box Office Collection Day 5: प्रभास की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल,5वें दिन कमाये महज इतने रुपये

Adipurush Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष जबसे रिलीज हुई है, तबसे ये फिल्म विवादों में फंस गई है. कई लोगों ने फिल्म के वीएफएक्स और डायलॉग्स पर आपत्ति जताई. कई ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग की. अब आदिपुरुष के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आया है.
Adipurush Box Office Collection Day 5: ओम राउत द्वारा निर्देशित प्रभास की आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसका ओपनिंग वीकेंड शानदार रहा. हालांकि, वीकेंड के बाद से फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई. ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोगों ने फिल्म के वीएफएक्स और डायलॉग्स पर आपत्ति जताई. कई ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग की. अब आदिपुरुष के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आया है.
अपने पहले मंगलवार को, फिल्म ने पूरे भारत में मात्र 10 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि हिंदी में इसकी हिस्सेदारी 5-6 करोड़ रुपये के दायरे में बताई गई है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, आदिपुरुष ने सभी भाषाओं में 10.80 करोड़ रुपये की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 11.16 फीसदी थी. मंगलवार को टी-सीरीज ने दावा किया कि फिल्म ने दुनियाभर में 375 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने पांच दिन में 247.90 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म के वर्ल्डवाइड आंकड़े भी कम थे. वैश्विक स्तर पर पहले दिन 140 करोड़ रुपये की सकल कमाई के बाद, फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबला विजयबालन ने बताया कि आदिपुरुष ने मंगलवार को 17.93 करोड़ रुपये की कमाई की. हिंदी नेट पर 120 करोड़ रुपये से कम के खराब कलेक्शन ने फिल्म की किस्मत पर मुहर लगा दी है. आदिपुरुष कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. हालांकि अभी तक फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.
Also Read: Reema Lagoo Birth Anniversary: बॉलीवुड में ‘मां’ का रोल निभाकर बटोरी लोकप्रियता, देखें बेस्ट फिल्मों की लिस्ट
आदिपुरुष एक पौराणिक कथा है, जो वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है. ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, लंकेश के रूप में सैफ अली खान और जानकी के रूप में कृति सेनन हैं. सनी सिंह और देवदत्त नाग फिल्म में सहायक भूमिकाएं निभाते हैं. फिल्म के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है, जहां कई संगठनों ने दावा किया है कि फिल्म ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










