Salman Khan-Ronaldo: रोनाल्डो के साथ सलमान खान को देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- जलवा है भाईजान का

रियाद में टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनौ के बीच हुए मुक्केबाजी मैच में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शामिल हुए. सलमान ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ मैच का आनंद लिया. इस दौरान उनका वीडियो सामने आया है.
Salman Khan-Ronaldo: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3‘ को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए थे. वहीं, फिल्म का पहला गाना ‘लेके प्रभु का नाम’ का ट्रैक रिलीज हो चुका है. डांस ट्रैक को प्रीतम ने संगीतबद्ध किया है, गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हिंदी के साथ-साथ ये फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस इसपर कमेंट किए बिना रह नहीं पा रहे. वीडियो में सलमान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ बैठे दिखे. तीनों मुक्केबाजी मैच को एंजॉय करते नजर आए.
रोनाल्डो और सलमान खान दिखे साथ-साथ
दरअसल, रियाद में टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनौ के बीच हुए मुक्केबाजी मैच में सलमान खान शामिल हुए. उन्होंने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ मैच का आनंद लिया. सलमान और रोनाल्डो की साथ में तसवीरें और वीडियोज ने फैंस को उत्साहित कर दिया. वीडियो सामने आते ही इसपर यूजर्स कमेंट करने लगे. वीडियो में तीनों रोमांचक मैच में तल्लीन दिखे.
#SalmanKhan sitting in Front VVIP seat Next to #Cristiano Ronaldo during #FuryvsNgannou in Saudi Arabia. #homeentertainmentt pic.twitter.com/niGhiTUIfI
— homeentertainmentt (@updated_viral) October 29, 2023
Also Read: 16 साल पहले जिसके प्यार में करीना कपूर ने छोड़ दिया था अपना घर! सालों बाद इतना बदल गया एक्टर
रोनाल्डो और सलमान खान को साथ देख फैंस हुए क्रेजी
इस वीडिया पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कमेंट में लिखा, महानतम फुटबॉलर और महानतम अभिनेता. एक यूजर ने लिखा, भाईजान और क्रिस्टियानो रोनाल्डो साथ-साथ, मजा आ गया. एक यूजर ने लिखा, जलवा है भाईजान का. एक यूजर ने लिखा, पिक ऑफ द ईयर. वहीं, कुछ समय पहले ही टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ था. दो मिनट बावन सेकंड के ट्रेलर में सलमान को भारत के बेस्ट एजेंट, टाइगर के रूप में दिखाया गया है, जो अपने परिवार और देश को एक दुश्मन से बचाने की कोशिश कर रहा है. टाइगर अपने परिवार के नुकसान का व्यक्तिगत बदला लेने की कोशिश कर रहा है. ट्रेलर में कैटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन करते दिखी. वहीं, इमरान हाशमी का विलेन अंदाज देख उनके फैंस काफी खुश हो गए.
Biggest Megastar of Indian cinema Salman Khan with football King Cristiano Ronaldo.#SalmanKhan #CR7𓃵 pic.twitter.com/Y5v9i9V1P4
— Rogue Prince (@bloodprince_1) October 29, 2023
टाइगर 3 को लेकर मनीष शर्मा ने कही ये बात
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “जब आपके पास टाइगर 3 जैसी फिल्म है, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप संयम बरतें और प्रत्याशा बनाए रखें. कल्पना करें कि क्या हमने पहले ही सब कुछ दे दिया होता! इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया कि हमारे कुछ सबसे रोमांचक सीक्वेंस दिखाए ही न जाएं. ट्रेलर जारी रखें ताकि टाइगर के प्रशंसक सीटियां बजा सकें और हॉल में चिल्ला सकें.” प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “टाइगर 3 के बाद डंकी अगली सबसे बड़ी भारतीय फीचर फिल्म है और यह सबसे स्पष्ट कॉल है.” ऐसे में डंकी का टीजर दुनिया भर में टाइगर 3 के साथ बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा, जो दर्शकों को क्रिसमस पर एक रोलर कोस्टर यात्रा के लिए तैयार करेगा. फिल्म में शाहरुख का एक एक्सटेंडेड कैमियो भी है. ‘टाइगर 3’ दिवाली पर रिलीज के लिए निर्धारित है और इसका रनटाइम लगभग 2 घंटे और 35 मिनट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










