Brahmastra Trailer Out: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के रोमांस का चला जादू, देखें एक्शन-एडवेंचर से भरपूर ट्रेलर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2022 11:08 AM

Brahmastra Trailer Out: रणबीर कपूर आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फिल्म में शिवा और ईशा की लव स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म 9 सितंबर, 2022 को 5 भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी.
Brahmastra Trailer Out: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फिल्म में शिवा और ईशा की लव स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वीडियो में रणबीर बुरी शक्तियों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं. वहीं मौनी रॉय नेगेटिव भूमिका में कमाल की लग रही हैं. इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार निभा रहे हैं. स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह मैग्नम ऑपस 9 सितंबर, 2022 को 5 भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए