Live Updates

Bollywood & TV Updates : Urvashi Rautela ने पहनी करोड़ों की ड्रेस, जानिए कीमत, महानायक अमिताभ बच्चन ने मुम्बई में शुरू किया कोविड केयर सेंटर

Updated at : 18 May 2021 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bollywood & TV Updates : Urvashi Rautela ने पहनी करोड़ों की ड्रेस, जानिए कीमत, महानायक अमिताभ बच्चन ने मुम्बई में शुरू किया कोविड केयर सेंटर

Bollywood & TV LIVE Updates: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग इस समय केपटाउन में हो रही है. फैंस शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे है. इस बीच खबर आ रही है कि खतरों के खिलाड़ी 11’ का पहला एलिमिनेशन हो गया है. बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) के लीड रोल वाली 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे सीजन का ट्रेलर बुधवार 19 मई को रिलीज किया जा सकता है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

Urvashi Rautela ने पहनी करोड़ों की ड्रेस, जानिए कीमत

उर्वशी रौतेला का नया गाना ‘वर्साचे बेबी’ रिलीज हुआ है. ये इंटरनेशनल सॉन्ग इस समय सोशल मीडिया पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में बॉलीवुड की डीवा उर्वशी ने करोड़ो की ड्रेस पहनी है.

अस्पताल में बेड दिलाने पर प्रशासन ने उठाए Sonu Sood पर सवाल

सोनू सूद से लोग लगातार मदद मांग रहे हैं. इतना ही नहीं लोग तो मदद के लिए सोनू सूद के घर तक पहुंच गए थे. अब सोनू अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल सोनू सूद ने एक शख्स की मदद करते हुए बताया था, ‘बरहामपुर के गंजाम सिटी अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो गई है. आप परेशान न हो. इस पर गंजाम जिले के डीएम ने सवाल कर दिया.’

Neha Kakkar ने अपने पैरेंट्स की मनाई एनिवर्सरी

इंडियन आइडल 12 की जज और सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाई. उन्होंने ये सेलिब्रेशन अपने घर पर एक साधारण तरीके से मनाया.

इस दिन रिलीज होगा ‘द फैमिली मैन 2’ का ट्रेलर

‘द फैमिली मैन 2’ को लेकर फैंस के लिए गुड न्यूज है. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसका ट्रेलर बुधवार 19 मई को रिलीज किया जा सकता है. वहीं, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि द फैमिली मैन 2 अमेजॉन प्राइम पर 11 जून को रिलीज होने जा रही है. बता दें कि पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था.

ये कंटेस्टेंट हुआ खतरों के खिलाड़ी 11’ से बाहर

स्पॉटब्वॉय को सूत्रों ने बताया कि विशाल आदित्य सिंह बाहर ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से बाहर हो गए है. रिपोर्ट के अनुसार, पहले टास्क के बाद निक्की तंबोली, अनुष्का सेन और विशाल आदित्य सिंह सबसे आखिर में रहने वाले तीन खिलाड़ी थे, जिसमें इन तीनों में विशाल एलिमिनेट हो गए हैं.

आयुष्‍मान खुराना का ये अंदाज

बॉलीवुड एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्‍यप ने आयुष्‍मान की एक शर्टलेस फोटो शेयर की हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखती है, ‘सभी चीजें जो मुझे पसंद हैं! चाय, किताब, लैम्‍प, स्‍टडी टेबल, बारिश और यह हॉट बॉय. एक्ट्रेस की ये शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola