ePaper
Live Updates

Entertainment Live Updates : ‘इंडियन आइडल 12’ के इस कंटेस्टेंट को गोद लेना चाहती हैं रेखा, तलाक ले रहीं कीर्ति कुल्हारी

Updated at : 01 Apr 2021 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
Entertainment Live Updates : ‘इंडियन आइडल 12’ के इस कंटेस्टेंट को गोद लेना चाहती हैं रेखा, तलाक ले रहीं कीर्ति कुल्हारी

Entertainment Live update to Bollywood News Live Update : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे है. उनकी ये तसवीर देखकर फैंस उनकी जबरदस्त बॉडी की तारीफ कर रहे है. वहीं, कोरोना देश में तेजी से फैल रहा है. इसकी चपेट में अबतक कई सेलेब्स आ चुके है. अब सुनने में आ रहा है कि दिग्गज संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है. इसके अलावा तमिल फिल्म 'मास्टर' के निर्देशक लोकेश कनगराज का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:51 PM. 1 Apr 212:51 PM. 1 Apr

‘इंडियन आइडल 12’ के इस कंटेस्टेंट को गोद लेना चाहती हैं रेखा

इंडियन आइडल 12 के आने वाले एपिसोड में रेखा शिरकत करने वाली हैं. इस दौरान कंटेस्टेंट पवनदीप की शानदार परफॉर्मेंस पर एक्ट्रेस ने उसकी खूब तारीफ की. उन्होंने यह भी बताया कि वह पवनदीप को गोद लेना चाहती हैं. रेखा ने पवनदीप की सराहना करते हुए कहा “मैं आपको गोद लेना चाहती हूं, आपकी आवाज अद्भुत है. भगवान आपकी रक्षा करे और आप इसी तरह चमकते रहें.’

2:51 PM. 1 Apr 212:51 PM. 1 Apr

परिणीति चोपड़ा का बोल्ड फोटोशूट

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने लेटेस्ट फोटोज की वजह से सुर्खियों में छाईं हुई हैं. ये बोल्ड फोटोशूट एक्ट्रेस ने डब्बू रत्नानी (Dabboo Ratnani) के कैलेंडर के लिए करवाया है. उनका ये बोल्ड लुक फैंस के होश उड़ा रहा है.

2:51 PM. 1 Apr 212:51 PM. 1 Apr

ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं किरण खेर

भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर (Kirron Kher) मल्टीपल माइलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) से पीड़ित हैं. फिलहाल उनका इलाज मुंबई में चल रहा है औऱ अब उनकी स्थिति बेहतर है. इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दी.

8:36 AM. 1 Apr 218:36 AM. 1 Apr

बप्पी लहरी को हुआ कोरोना

बॉलीवुड जगत के दिग्गज संगीतकार बप्पी लहरी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. उनको इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बप्पी की बेटी रीमा लहरी ने स्टेटमेंट जारी करके ये जानकारी दी.

8:36 AM. 1 Apr 218:36 AM. 1 Apr

भाई टोनी के लिए नेहा ने घर में बनवा दी क्रिकेट पिच

नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ के लिए घर पर ही क्रिकेट की पिच बनवा रही हैं. नेहा ने इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. दरअसल टोनी कक्कड़ का 9 अप्रैल को बर्थडे है.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola