Live Updates

Bollywood & TV Updates : अपने लेटेस्ट डांस वीडियो को लेकर फिर यूजर्स के निशाने पर दीपिका सिंह

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jun 2021 10:42 PM

विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी (Disha Patani) के साथ मुंबई की सड़कों पर घूम रहे थे. तभी दोनों को बांद्रा में पुलिस ने रोक लिया. हालांकि उनका आधार कार्ड देखने और बाकी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दोनों को जाने दिया गया. वहीं, बीते दिन टीवी एक्टर करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि बाद में उनकी बेल हो गई. जिसके बाद निशा ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी. उन्होंने करण द्वारा की गई मारपीट की तस्वीरें शेयर की है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

दीपिका सिंह का वीडियो यूजर्स के निशाने पर

टीवी का फेमस धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ से पहचान बनाने वाली संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह इनदिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. अब उनका लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वह अमेरिकन रैपर कार्डी बी के ‘अप’ सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस वीडियोज देखकर फैंस हैरान रह गये हैं. हालांकि कुछ लोग उनके इस वीडियो को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं. उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये कोई मजाक चल रहा है?’

मनीषा कोइराला की इस फोटो पर आया फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपने पहले फोटोशूट की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. मनीषा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “थ्रोबैक…मेरा पहला फोटोशूट”. एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola