Bobby Deol के बेटे क्यों नहीं आते पैपराजी के सामने? सनी देओल के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 May 2023 10:39 AM

विज्ञापन

बॉबी देओल अपने पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते है. जहां एक तरफ एक के बाद एक स्टारकिड्स बॉलीवुड में कदम रख रहे है, तो दूसरी तरफ बॉबी ने अपने बेटों को इस सब से दूर रखा हुआ है.

विज्ञापन

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) जल्द ही संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल में दिखाई देंगे. मूवी में उनके साथ रणबीर कपूर है. एक तरफ बॉबी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते है तो दूसरी तरफ वो पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते है. एक्टर के दो बेटे है, जिनका नाम आर्यमन और धरम है. अपने बेटों को लेकर बॉबी ने पहली बार बात की है.

बॉबी देओल के बेटे क्यों रहते है पैपराजी से दूर?

बॉबी देओल अपने पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते है. जहां एक तरफ एक के बाद एक स्टारकिड्स बॉलीवुड में कदम रख रहे है, तो दूसरी तरफ बॉबी ने अपने बेटों को इस सब से दूर रखा हुआ है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो बॉबी ने बताया कि, वो सामान्य बच्चे हैं और मैं चाहता हूं कि वे सामान्य जीवन जीएं. वो खास नहीं हैं. वो सामान्य हैं, वो मेरे बच्चे हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि वो ग्लैमर से दूर रखा जाए, क्योंकि यह आपको चीजों से दूर ले जा सकता है. इसलिए हम (देओल्स) ऐसे हैं. मुझे इस तरह लाया गया था. साथ ही बताया कि उनके बेटे शर्मीले हैं औऱ पैपराजी द्वारा क्लिक करवाने से बचते है.

बॉबी देओल के बेटे करेंगे एक्टिंग

बॉबी देओल ने इस बात को कंफर्म कर दिया कि उनके बेटे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे. एक्टर ने बताया, वे एक्टर्स बनेंगे. वे पढ़ रहे हैं. मेरे बेटे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहे हैं. मुझे उन पर बहुत गर्व है कि उन्होंने खुद को शिक्षित करने के लिए अपनी सारी कोशिशें लगा दी हैं. मैं उत्साहित हूं. बता दें कि बॉबी ने साल 1996 में तान्या से शादी किया था. तान्या को देखते ही बॉबी को उससे प्यार हो गया था. कपल ने 30 मई, 1996 को अपने परिवारों और दोस्तों के बीच शादी की. उनके दो बेटे, आर्यमन और धरम भी हैं, जिनका उन्होंने 2002 और 2004 में स्वागत किया.

Also Read: विवेक अग्निहोत्री ने सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज ‘दहाड़’ का उड़ाया मजाक, बोले- एक पुलिस वाला बनने के लिए…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola