Bipasha Basu ने ग्लैमरस अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, फोटोज देख फैंस बोले- खूबसूरत मम्मी...
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Nov 2022 2:15 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली है. उनकी इस गुडन्यूज को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की. जिसमें उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन-दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में हैं. वो और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. बिपाशा बसु जब से सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की हैं तब से अपने बेबी बंप को हाइलाइट करते हुए अपने प्रेग्नेंसी फोटो शूट और इंस्टाग्राम रील्स से तस्वीरें शेयर करती रही हैं. अब एक बार फिर अदाकारा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया.
लेटेस्ट तस्वीर में अभिनेत्री ऑफ व्हाइट कलर के वन पीस ड्रेस में दिखाई दे रही है. इसके साथ ही अभिनेत्री ने मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पेयर किया. फोटो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, “हर समय खुद से प्यार करें (रेड हार्ट इमोजी) उस बॉडी से प्यार करें जिसमें आप रहते हैं (रेड हार्ट इमोजी). उन्होंने तस्वीर के साथ हैशटैग #mamatobe #mypregnancyjourney #loveyourself #staybodypositive #healthiswealth #embraceyourself का इस्तेमाल किया.
https://www.instagram.com/p/CkhzVzELHp8/?hl=en
बिपाशा बसु की कमेंट करते हुए, अभिनेत्री आरती सिंह ने मुस्कुराते हुए चेहरे को दिल की आंखों वाले इमोजी डाला. एक यूजर ने लिखा, “गॉर्जियस मम्मा.” दूसरे यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड की सुपर मॉम.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गर्भावस्था की चमक आप में साफ तौर पर देखी जा सकती है…बहुत खूबसूरत लग रही हो आप”. बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से उनकी 2015 की फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान मुलाकात की और अप्रैल 2016 में बंगाली परंपरा के अनुसार शादी कर ली. करण और बिपाशा ने बाद में अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी दी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स को स्पॉट किया गया था.
https://www.instagram.com/p/Cj4hVFtBzLX/?hl=en
Also Read: बिपाशा बसु ने पैपराजी के सामने करण सिंह ग्रोवर का उड़ाया मजाक, बोली- पापा बनने वाला है लेकिन… VIDEO
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बिपाशा ने उस वक्त को याद किया, जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद इमोशनल पल था. मुझे याद है, जैसे ही करण को ये बात पता चला, वैसे ही वह मेरी मां के घर भागे, वह पहली व्यक्ति थीं, जिन्हें मैं बताना चाहती थी…सब भावुक थे. मेरी मां का सपना था कि मेरा और करण को एक बच्चा हो…मुझे हमेशा विश्वास था कि हम करेंगे, और ऐसा हुआ…मैं इसके लिए अधिक आभारी हूं.” वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर, डेंजरस में देखा गया था, जो एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी. यह भूषण पटेल द्वारा निर्देशित और विक्रम भट्ट द्वारा लिखित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










