Bachchan Paandey BO Collection Day 3: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के आगे फीकी पड़ी ‘बच्चन पांडे’, इतना रहा कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे की तीसरी दिन की कमाई दूसरे दिन जितनी ही रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने तीसरे दिन 12 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 37.50 करोड़ का हुआ है.
Bachchan Paandey Box Office collection day 3: अक्षय कुमार और कृति सेनन की फिल्म बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ का बिजनेस किया था. साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि तीसरी दिन की कमाई उतनी नहीं हो पाई है, जितनी की उम्मीद थी.
तीसरे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
फिल्म बच्चन पांडे की तीसरी दिन की कमाई दूसरे दिन जितनी ही रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने तीसरे दिन 12 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 37.50 करोड़ का हुआ है. अक्षय की ये कमर्शियल मूवी है और इसका डायरेक्शन फरहान सामजी ने किया है.
अक्षय ने फिल्म में अपने लुक के बारे में कही ये बात
अक्षय कुमार फिल्म बच्चन पांडे में खूंखार लुक में दिखे है. इस रोल के लिए उन्हें खासी तैयारी करनी पड़ी थी. इस बारे में खुद एक्टर ने खुलासा किया था. अक्षय ने बताया कि, लेंस पहनना और फिर उसे हटाना बेहद मुश्किल था. जान निकल जाती थी क्योंकि मैं इसे अपनी आंख में खुद सेट नहीं कर पाता था. यह एक बहुत बड़ा लेंस था. मुझे सब कुछ धुंधला दिखाई देता था और इसी तरह मैं शूटिंग करता था.
द कश्मीर फाइल्स की टोटल कमाई
फिल्म द कश्मीर फाइल्स के सामने बच्चन पांडे का जादू चलता नहीं दिख रहा है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म रिलीद हुए 10 दिन हो चुका है लेकिन फिर भी दर्शकों में इसका क्रेज कम नहीं हो रहा. फिल्म ने दसवें दिन 27 करोड़ का कलेक्शन किया. अब तक फिल्म ने 168 करोड़ का बिजनेस किया. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म का जादू बरकरार रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










