VIDEO: जब 8 साल की Alia Bhatt ने बताया था अपना फ्यूचर, कहा था- एक्ट्रेस बनूंगी
Alia Bhatt इस समय फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस में से एक है. आलिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब आलिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि वो बड़ी होकर एक्ट्रेस बनेंगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस समय फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस में से एक है. आलिया ने एक से बढ़कर एक फिल्में की है. उन्होंने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों फैन्स का दिल जीता है. आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब आलिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि वो बड़ी होकर एक्ट्रेस बनेंगी.
Also Read: Rishi Kapoor ने रणबीर के साथ इस शख्स को दी थी शादी की सलाह, अब वायरल हुआ ट्वीट
दरअसल, आलिया भट्ट का यह पुराना वीडियो है, इसमें वो सिर्फ 8 साल की हैं. ये शो जीना इसी का नाम है का वीडियो है. इस वीडियो में पूजा भट्ट, सोनी राजदान और महेश भट्ट मौजूद हैं. तभी आलिया और शाहीन स्टेज पर आती हैं. वीडियो में एंकर सुरेश ओबेरॉय 8 साल की आलिया से पूछते हैं कि वो क्या बनना चाहती हैं, इस सवाल पर आलिया तुरंत कह देती हैं- मैं एक्ट्रेस बनूंगी. वहीं, जब शाहीन से पूछा जाता है कि वह बड़े होकर क्या बनना चाहती हैं, तो इस पर शाहीन कहती हैं कि वह एक्ट्रेस तो बिल्कुल भी नहीं बनना चाहतीं.
https://www.instagram.com/tv/B_4zORIBFeH/?
उस वीडियो में आलिया का विश्वास देखते ही बन रहा है. जिस उम्र में बच्चों को ये नहीं पता होता कि क्या सही है और क्या गलत है, तब आलिया के मन में साफ था कि उन्हें एक बड़ी एक्ट्रेस बनना है. आलिया के बचपन का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.
वहीं, इस वीडियो में आलिया की बहन शाहीन भट्ट् भी दिखाई दे रही हैं. शाहीन ने तो उस उम्र में भी एक्ट्रेस या डायरेक्टर बनने से मना कर दिया था. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा था कि वो फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइंन नहीं करेंगी. वो एक राइटर बनना चाहती थीं. अब आज की बात करें तो शाहीन एक राइटर भी हैं और उन्होंने किताब भी लिखी है.
Also Read: क्या Salman Khan संग शादी रचाने जा रही हैं यूलिया वंतूर, जानें- क्या मिला जवाब
इससे पहले आलिया भट्ट की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इसमें वह अपनी मां सोनी राजदान के साथ हैं. इस तस्वीर में आलिया भट्ट को एक बार में पहचान पाना मुश्किल होगा. इसमें आलिया भट्ट का वजन बढ़ा हुआ लग रहा है.
https://www.instagram.com/p/B_5K-synU8N/?
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थी. उनकी आने वाली फिल्मों में ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘सड़क 2’, ‘आरआरआर’, ‘गंगूबाई काठियाबाड़ी’ और ‘तख्त’ शामिल हैं. धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं. फिल्म पांच भाषाओं में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










