Live Updates

Laxmii Movie Updates : क्‍यों आत्‍मा बनकर बदला लेने लौटी ‘लक्ष्‍मी’? उस खाली घर की कहानी, यहां पढ़ें रिव्‍यू…

Updated:
विज्ञापन

akshay kumar kiara advani laxmii movie release on disney plus hotstar on 7 pm movie review rating reaction controversy and twitter trends on real time live updates bud : अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की हॉरर कॉमेडी फिल्‍म ‘लक्ष्मी’ (Laxmii) का प्रीमियर आज शाम 7:05 बजे डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर होगा. अक्षय कुमार के लुक के सामने आने के बाद से यह फिल्‍म चर्चा में है. राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म तमिल हिट ‘कंचना’ की रीमेक है. फिल्‍म का नाम पहले लक्ष्‍मी बॉम्‍ब था, लेकिन इस नाम पर उठे विवाद के बाद इसे बदलकर ‘लक्ष्‍मी’ कर दिया गया. अक्षय कुमार फिल्म में ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में अश्विनी कालसेकर, शरद केलकर, मनु ऋषि और आयशा रज़ा भी हैं. इस फिल्‍म का रिव्‍यू और लोगों के रिएक्‍शन जानने के लिए बनें रहिए हमारे साथ LIVE….

विज्ञापन

दमदार अभिनय

अभिनय की बात करें तो अक्षय कुमार अपने किरदार को पूरी तरह से आत्मसात कर गए हैं जिसके लिए उनकी तारीफ करनी होगी. शरद भी छोटी भूमिका में प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं. बाकी के किरदारों भी अपनी अपनी भूमिका के साथ जमें हैं. फ़िल्म का संवाद औसत है. यह एक मनोरंजक फ़िल्म है लेकिन अगर कंचना से इसकी तुलना की जाए तो कमतर रह गयी है. उस फिल्म ने जिस तरह से हॉरर कॉमेडी जॉनर के साथ न्याय किया है. यहां वह मैजिक कमज़ोर नज़र आता है. कुलमिलाकर लक्ष्मी कंचना के मुकाबले कमज़ोर रह गयी है.

क्‍यों आत्‍मा बनकर वापस लौटी लक्ष्‍मी

संदेश से हटकर अब कहानी पर आते हैं. लक्ष्मी की जमीन को एक बिल्डर हथियाना चाहता है. इसके लिए वह लक्ष्मी, अब्दुल और अब्दुल के बेटे को मार डालते हैं. मतलब इसी का बदला लेने के लिए लक्ष्मी, अब्दुल और उसके बेटे की आत्मा वापस आयी है. इधर बिल्डर लक्ष्मी की आत्मा से मुक्ति पाने के लिए तांत्रिक का सहारा लेता है क्या लक्ष्मी की आत्मा बदला पूरा कर पाएगी. क्या आसिफ इसके लिए उसकी मदद करेगा. ये सब कैसे होगा. यही आगे की 20 मिनट की कहानी है. इसी दौरान बम बम भोले गीत भी है, जो कहानी के क्लाइमेक्स को प्रभावित बनाता है.

ट्रांसजेंडर के हक की बात

फ़िल्म ट्रांसजेंडर समाज के दर्द को अपनी मौजूदा कहानी से आगे बढ़ाती है. फ़िल्म इस बात पर ज़ोर देती है कि सिर्फ ट्रांसजेंडर होने की वजह से हम उस इंसान से नार्मल ज़िन्दगी जीने का हक कैसे छीन सकते हैं. एक ट्रांसजेंडर भी स्कूल कॉलेज जाकर पढ़ने का हक रखता है.

लक्ष्‍मी की कहानी

ट्रांसजेंडर होने की वजह से लक्ष्मी को उसके घरवाले बचपन में ही निकाल चुके थे. अब्दुल चाचा के यहां उसे पनाह मिलती है. वहां वह अपनी ही तरह एक बच्ची गीता को पढ़ाने का जिम्मा उठाता है.

शरद केलकर लक्ष्‍मी के किरदार में

अभिनेता शरद केलकर फ़िल्म में लक्ष्मी के किरदार में है. वह अपने पहले ही दृश्य में ही छाप छोड़ने में कामयाब नज़र आ रहे हैं

अक्षय कुमार का दमदार अंदाज

अक्षय कुमार अपने अभिनय से छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. खासकर डाइनिंग टेबल वाला पूरा सीक्वेंस बहुत अच्छा बन पड़ा है. कहानी में एक और परिवार की एंट्री हो गयी है. तय है कि इसी परिवार से लक्ष्मी का कनेक्शन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola