अजय देवगन ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की अपने ‘प्यार’ की तस्वीर, फैंस बोले- ‘काजोल कोने में बैठकर रो रही होगी…’

Updated:
विज्ञापन

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट को फिर से साझा किया और लिखा, “मुझे नहीं पता कि यह पहली नजर का प्यार (लाल दिल वाला इमोजी) था या नहीं. लेकिन रास्ते में कहीं, कैमरा धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से मेरा जुनून बन गया.

विज्ञापन

अजय देवगन ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है लेकिन यह उनकी पत्नी काजोल के लिए नहीं है. उन्होंने कैमरे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. एक्टर ने एक क्लिप भी साझा की जिसमें वह कैमरे के पीछे अपनी आनेवाली फिल्म भोला की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे. इसके साथ उन्होंने शानदार कैप्शन भी लिखा है.

विज्ञापन

अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट को फिर से साझा किया और लिखा, “मुझे नहीं पता कि यह पहली नजर का प्यार (लाल दिल वाला इमोजी) था या नहीं. लेकिन रास्ते में कहीं, कैमरा धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से मेरा जुनून बन गया. इस वैलेंटाइन डे को इसी को डेडीकेट कर रहा हूं. कुछ ऐसा जो मुझे उत्साहित करने में कभी विफल नहीं होता. धन्यवाद.”

वीडियो पर फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

अजय देवगन के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया,’ काजोल कोने में बैठकर रो रही होगी…’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ ग्रेट एक्टर दमदार डायरेक्टर. एक और यूजर ने लिखा, ‘इतना ही?? आपका कैमरा ?? काजोल आपके पीछे आने वाली हैं.” एक और यूजर ने लिखा, भोला मूवी सुपर डुपर हिट. एक और यूजर ने लिखा, ‘वाह… किसी सेलेब्रिटी के लिए अब तक का सबसे अच्छा वैलेंटाइन संदेश!!!’

Also Read: KGF स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन खास मुद्दों पर की चर्चा
30 मार्च को रिलीज होगी भोला

भोला की बात करें तो, एक्शन-थ्रिलर फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर लोकेश कनगराज की कैथी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें कार्थी प्रमुख भूमिका में हैं. अजय के अलावा, आगामी फिल्म में तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 30 मार्च को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 2008 में रोमांटिक ड्रामा यू मी और हम, 2016 में एक्शन शिवाय और 2022 में खोजी ड्रामा रनवे 34 के बाद भोला अजय देवगन की चौथी निर्देशित फिल्म है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola