KGF स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन खास मुद्दों पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

हाल ही में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक यात्रा पर थे और इस दौरान केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले फिल्म्स के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स विजय किरागंदूर और अश्विनी पुनीत राजकुमार ने उनसे मुलाकात की.

विज्ञापन

होम्बले ने केजीएफ फ्रेंचाइजी और कांतारा जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा का खूब नाम रोशन किया है. इन फिल्मों की रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने न सिर्फ कई मिसालें कायम की, बल्कि उन्होंने देश को यश और ऋषभ शेट्टी जैसे कुछ और बड़े सुपरस्टार भी दिए हैं. होम्बेल अपनी हर नई फिल्म के साथ इंडियन सिनेमा में अपनी पोजीशन और रुत्बा मजबूत करता जा रहा है. अब उनके सफर में एक और यादगार लम्हा शामिल हुआ पूरी टीम ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात मिली.

विज्ञापन
पीएम मोदी से की मुलाकात

दरअसल हाल ही में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक यात्रा पर थे और इस दौरान केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले फिल्म्स के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स विजय किरागंदूर और अश्विनी पुनीत राजकुमार ने उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन सभी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जैसे राज्य में थिएटरों की संख्या, सिनेमा का प्रभाव और यह इकोनॉमी को बढ़ावा देने में कैसे मदद करेगा. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

undefined
पीएम मोदीने धैर्यपूर्वक हमारी बात सुनी

एएनआई से बात करते हुए यश ने साझा किया, “मुझे बहुत खुशी हुई. उन्होंने (पीएम मोदी) धैर्यपूर्वक हमारी बात सुनी और फिल्म उद्योग के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में बात की. उन्होंने हमसे हमारी उम्मीदों के बारे में भी पूछा, हम क्या देख रहे हैं, हम सरकार से क्या उम्मीद करते हैं और हम देश के लिए एक उद्योग के रूप में क्या कर सकते हैं.”

undefined
2022 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया

केजीएफ चैप्टर 2 और कांतारा जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ होम्बले फिल्म्स ने वास्तव में 2022 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया है. उन्होंने दर्शकों को वास्तव में कुछ बेहतरीन कहानियों से परिचित कराया, उन्होंने असल में बड़े पर्दे पर मनोरंजन का लेवल एक और स्टेप बढ़ा दिया है.

Also Read: दिग्गज अदाकारा जीनत अमान ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, बोलीं- 70 के दशक में फिल्म और फैशन इंडस्ट्री… कांतारा के प्रीक्वल की घोषणा

इसके अलावा होम्बले फिल्म्स एक और भी मजबूत लाइनअप पर नजरें गड़ाए हुए है क्योंकि हाल ही में कांतारा के 100 डेज पूरे होने पर फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के प्रीक्वल की घोषणा की है. साथ ही होम्बले फिल्म अपने एक और बड़े प्रोजेक्ट सालार के साथ धूम मचाने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola